Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : विश्व फोटोग्राफी दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन

Advertisement
Advertisement
Bokaro : विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर बोकारो डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स ट्रेड एसोसिएशन के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया. जहां फोटोग्राफरों ने रक्तदान किया. इस अवसर पर संस्था के नवनियुक्त अध्यक्ष जयंत कुमार ने कहा कि रक्तदान सभी को  करना चाहिए. क्योंकि यह मनुष्य ही मनुष्य को कर सकता है. रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता, इससे लोगों की जान बचायी जा सकती है. संस्था के सचिव उमेश कुमार ने बताया कि फोटोग्राफर एसोसिएशन हर बार रक्तदान करता है और करता रहेगा. जब करोना था तब भी संस्था ने बढ़चढ़ कर रक्तदान किया. संस्था के कोषाध्यक्ष आरजू ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को हर 3 महीने में रक्तदान करना चाहिए. इसे भी पढ़ें-साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-massive-fire-in-grocery-shop-due-to-short-circuit-goods-worth-lakhs-destroyed/">साहिबगंज

:  शॉर्ट सर्किट से किराना दुकान में लगी भीषण आग, लाखो का सामान स्वाहा

52 यूनिट रक्तदान किया गया

शिविर में संस्था के सदस्यों के द्वारा 52 यूनिट रक्तदान किया गया. रक्तदाताओं के नाम जयंत कुमार, सुजीत कुमार, उपेंद्र कुमार, श्रीकांत सिंह, उमेश, आरजू, गब्बर भाई,  बिट्टू पांडे,  दीपक कुमार, विजय कुमार नितिन कश्यप,  अमरनाथ,  संतोष कुमार, रविंद्र शर्मा, निर्भय कुमार, नीरज परमार,  सुदीप सिन्हा, शमीम अख्तर, विजय कुमार गोराई,  मनीष शांडिल्य,  समरेश कुमार महतो, धनंजय कुमार,  रितेश कुमार, रोहन कुमार, रामप्रसाद रजवार, सुनील कुमार,  विनोद,  जितेंद्र कुमार,  गणेश गोस्वामी, श्याम सुंदर. रेड क्रॉस ब्लड बैंक के डॉ यु मोहन्ती, डॉ एस के सिन्हा, संजय शर्मा सहित पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग: चलंगदाग नदी पर पुल बनाने की मांग, आवागमन में परेशानी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही