Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : सहारा इंडिया के निवेशकों में आक्रोश, जोनल कार्यालय में दिया धरना

Advertisement
Advertisement
Bokaro :  सहारा इंडिया में देशभर के निवेशकों का करोड़ों रुपया फंसा है. मैच्योरिटी के बाद भी उन्हें उनका पैसा नहीं मिल रहा है. इससे इन्वेटर्स में काफी आक्रोश भरा है. इसको लेकर बोकारो में निवेशकों ने प्रदर्शन किया. कस्टमर्स ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के बैनर तले सेक्टर चार स्थित सहारा इंडिया के जोनल कार्यालय में धरना दिया.

हाथों में तख्ती लेकर निवेशकों ने किया प्रदर्शन

जेएमएम नेता आलोक सिंह की अगुवाई में सहारा इंडिया के जोनल ऑफिस में इन्वेस्टर्स ने हाथ में तख्ती लिए धरना दिया. इस दौरान सभी निवेशक अपनी व्यथा सुनाते नजर आये. निवेशकों ने कहा कि हम लोगों ने पाई-पाई जमा करके बेटी की शादी और भविष्य में किसी अनहोनी से बचने के लिए सहारा इंडिया में पैसा जमा किया था. ताकी समय पर इसका लाभ मिल सके. लेकिन हमारा पैसा लौटाया नहीं जा रहा है. इसे भी पढ़े : अक्षय">https://lagatar.in/akshay-kumar-completes-30-years-in-the-industry-yash-raj-film-gave-a-special-gift-the-actor-became-emotional/">अक्षय

कुमार के इंडस्ट्री में 30 साल पूरे, यशराज फिल्म ने दिया खास गिफ्ट, भावुक हुए एक्टर

महीनों से ऑफिस के चक्कर लगा रहे हैं निवेशक

अन्य निवेशकों का कहना है कि हम लोग महीनों से सहारा इंडिया के ऑफिस के चक्कर लगा रहे हैं. ऑफिस में जब हम पूछते हैं कि हमारा पैसा कब मिलेगा. तो यह कहा जाता है कि आपके लिए पैसे का डिमांड किया गया है. जब आयेगा तो सूचित कर दिया जायेगा. अब हम परेशान हो गये हैं. इसे भी पढ़े : रांची">https://lagatar.in/congress-in-charge-avinash-pandey-reached-ranchi-said-congress-stands-firmly-with-hemant-sarkar/">रांची

पहुंचे कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय, कहा- हेमंत सरकार के साथ कांग्रेस मजबूती से खड़ी

पैसा नहीं मिला तो कार्यालय में करेंगे तालाबंदी

वही आलोक सिंह ने कहा कि निवेशकों को प्रताड़ित किया जा रहा है. उनकी जमा पूंजी को समय से वापस करने की बात तो दूर उन्हें पैसा देने पर भी आनाकानी किया जा रहा है. इसलिए आज धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. अगर निवेशकों का पैसा नहीं दिया गया. तो हम लोग अनिश्चितकालीन धरना पर बैठेंगे और कार्यालय में तालाबंदी भी करेंगे. इसे भी पढ़े : LIC">https://lagatar.in/lic-ipo-more-than-4-crore-shares-subscribed-in-2-hours-reserve-quota-of-policy-holders-filled/">LIC

IPO : 2 घंटे में 4 करोड़ से ज्यादा शेयर्स सब्सक्राइब, पॉलिसी होल्डर्स का रिजर्व कोटा भरा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही