Search

 
 
 

बोकारो : वन संरक्षण संशोधन कानून के खिलाफ नया मोड़ में आक्रोश सभा

 
Bokaro : ऑल इंडिया जन अधिकार सुरक्षा कमेटी ने 23 अगस्त को नया मोड़ बिरसा चौक पर वन संरक्षण कानून संशोधन कानून के विरोध में आक्रोश सभा का आयोजन किया. इस मौके पर कमेटी के राज्य सचिव कालीपद मुर्मू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विधेयक व कानून की प्रति जलाई. कालीपद मुर्मू ने कहा कि सड़क, रेलवे ट्रैक, उद्योग, खदान, बांध आदि के निर्माण में पहले से ही वन भूमि का उपयोग होता आया है. उस वन भूमि के उपयोग से पहले जंगल व आसपास के  क्षेत्र में रहने वाले आदिवासी और पारंपरिक वनवासियों की ग्राम सभा से सहमति जरूरी होती थी. लेकिन संशोधित कानून से ग्रामसभा का अधिकार समाप्त हो जाएगा. सभा की अध्यक्षता गीता कुमारी ने की. मौके पर नोनीवाला उरांव, प्रदीप मरांडी, रोबिन मरांडी, राकेश हेंब्रम, आकाश सोरेन, जीतेंद्र बेसरा, आकाश सोरेन, संजय कालिंदी, भक्तों सिंह, कुमुद महतो आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही