Bokaro : चीरा चास वार्ड संख्या 4 स्थित मां दुर्गा गौरी शंकर सेवा ट्रस्ट नवीन कोऑपरेटिव की ओर से दुर्गा पूजा के अवसर पर चित्रकला (पेटिंग) नृत्य (डांस) प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. ट्रस्ट के संस्थापक अनुज विश्वकर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी है.
जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 17 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से पेटिंग प्रतियोगिता और 18 अक्टूबर शाम 7.30 बजे से डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. इस प्रतियोगिता में चीरा चास के 3 तीनों वार्ड के बच्चों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है.
आयोजक की ओर से इस प्रतियोगिता में अधिक से अधिक बच्चों को भाग लेने की अपील की गई है. इच्छुक बच्चे मां दुर्गा गौरी शंकर मंदिर स्थित ट्रस्ट के काउंटर पर पहुंचकर निःशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं. ट्रस्ट का उद्देश्य बच्चों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देना और धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रति उनकी रुचि बढ़ाना है.
इसे भी पढ़ें
https://lagatar.in/tetulia-land-scam-shailesh-singh-purchased-assets-worth-crores-in-his-and-his-sons-names
स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्था पर जोर
ट्रस्ट के संस्थापक अनुज विश्वकर्मा ने चास नगर निगम के महापौर से दुर्गा पूजा के दौरान क्षेत्र में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने और आवश्यक स्थानों पर डस्टबिन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है. अनुज विश्वकर्मा ने बताया कि चीरा चास थाना प्रभारी रवि नारायण झा के नेतृत्व में दुर्गा पूजा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं.
