Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : डालमिया सीमेंट द्वारा निर्मित पकरियाटांड पथ का हुआ उद्घाटन

Bokaro : डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड की ओर से निर्मित पकरियाटांड सड़क का उद्घाटन शनिवार 22 अप्रैल को किया गया. इस 800 मीटर पथ का शुभारंभ चास के बीडीओ मिथिलेश कुमार चौधरी और डालमिया सीमेंट भारत लिमिटेड, बोकारो इकाई प्रमुख प्रिय रंजन ने नारियल फोड़कर और ग्रामीणों को कलश प्रदान कर किया. बीडीओ ने पकरियाटांड के ग्रामीणों को बधाई देते हुए डालमिया सीमेंट भारत लिमिटेड के प्रयासों की सराहना की. डालमिया सीमेंट बोकारो इकाई प्रमुख प्रिय रंजन ने अपने संबोधन में ग्रामीणों का स्वागत करते हुए कहा कि जिस प्रकार प्लांट लगाने व आगे बढ़ाने में ग्रामीण सहयोग करते हैं, उसी प्रकार डालमिया सीमेंट भी ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान को लेकर तत्पर है. इस सड़क का निर्माण इसी कड़ी में किया गया एक प्रयास है. ग्रामीणों ने डालमिया प्रबंधन के इस प्रयास पर आभार जताते हुए कहा कि कच्ची सड़क होने के कारण पहले वो अपने आपको बोकारो से अलग-थलग महसूस करते थे. परन्तु अब इस नई सड़क के बन जाने के बाद बोकारो जिले से उनका जुड़ाव और भी मजबूत हो गया है. बता दें कि कच्ची सड़क होने के कारण पकरियाटांड गांव से बालीडीह जाने के लिए ग्रामीणों को लगभग 15 किलोमीटर की लम्बी दूरी तय करनी पड़ती थी. अब इस नई सड़क के बन जाने से यह दूरी मात्र 6 किलोमीटर हो गई है. उद्घाटन कार्यक्रम में संतोष कुमार सिंह, (वरिष्ठ महाप्रबंधक परियोजना) डालमिया सीमेंट बोकारो यूनिट, डॉ.बलराम पंडा, मानव संसाधन विभाग के मुख्य, सुभाष कुमार (महाप्रबंधक) इकाई तकनीकी प्रमुख परियोजना 1, सीएसआर प्रमुख उमेश प्रसाद, निशा हेमब्रम, सदस्य जिला परिषद, बासुकी देवी, मुखिया- माराफारी पंचायत, रजनी देवी- मुखिया, कनारी पंचायत, लीलावती देवी, मुखिया खुंटरी पंचायत, रेखा देवी, पंचायत समिति सदस्या, कनारी पंचायत, बालेश्वर सिंह, मुखिया, गोडाबाली उतरी, गणेश ठाकुर, मुखिया पंचायत- गोडाबाली दक्षिणी, राजू महतो, उपमुखिया, कनारी पंचायत, शिव चरण मांझी सहित पकरियाटांड के ग्रामीण एवं संयंत्र के विभागीय प्रमुख उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bermo-hugs-on-eid-hearts-met-and-a-series-of-feasts-of-sweet-seviyan-goes-on/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : ईद पर गले मिले, दिल मिला, और चला मिठी सेवइयों की दावतों का सिलसिला [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही