Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : कसमार में पंचायत समिति की बैठक रही हंगामेदार समेत 4 खबरें एक साथ

Advertisement
Advertisement

विभागीय अधिकारियों की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी

Kasmar (Bokaro) : कसमार प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई. बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई गई. सदस्यों ने कहा कि जब बैठक के लिए भी अधिकारियों के पास समय नहीं है तो वे जनता के कार्यों के प्रति कितने संवेदनशील होंगे, यह चिंता एवं जांच का विषय है. अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा ने सदस्यों को आश्वस्त किया कि अंचल से जुड़ी किसी भी तरह की शिकायत या समस्या आने पर वह त्वरित कार्रवाई करेंगे. बरईकला के पंसस दिलीप कुमार महतो व अन्य सदस्यों ने कहा कि प्रखंड में पांच एंबुलेंस उपलब्ध हैं, लेकिन मात्र दो एंबुलेंस का ही लाभ आम लोगों को मिल पा रहा है. बाकी एंबुलेंस कहां हैं, इसका किसी को पता नहीं है. जिप सदस्य अमरदीप महाराज ने सात महीने बाद सामान्य बैठक होने पर नाराजगी जाहिर की. कहा कि नियमतः 90 दिनों में बैठक होनी चाहिए. उन्होंने मनोनीत सदस्य के रूप में तीन मुखिया के चयन में भी अनियमितता का आरोप लगाया. प्रमुख नियोती कुमारी ने कहा कि पूर्व बीडीओ की मनमानी और असहयोगात्मक रवैये के कारण समय पर बैठकें नहीं हो पाई थी, जिससे कई अहम मुद्दों पर चर्चा नहीं हो सकी. बैठक में कुछ समय के लिए स्थानीय विधायक डॉ लंबोदर महतो भी शामिल हुए. बैठक में बीडीओ अनिल कुमार, उप प्रमुख संजू देवी, सांसद प्रतिनिधि बानेश्वर महतो, विमल जायसवाल, बानेश्वर महतो, सदस्य दिलीप कुमार महतो, विनोद कुमार महतो, हेमंती देवी, मौ भट्टाचार्य, प्रिया देवी, ज्योत्सना झा, रवि कुमार रजवार, इंद्रजीत पांडेय, नागेंद्र कुमार नायक समेत अन्य सदस्य मौजूद थे.

बेरमो एसडीओ ने पूर्वाभ्यास परेड का किया निरीक्षण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/एसडीओ-परेड.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Tenughat : बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी जोरों पर है. एसडीओ शैलेश कुमार ने अंतिम पूर्वाभ्यास परेड का निरीक्षण किया. परेड में 8 प्लाटून के अलावा जवाहर नवोदय विद्यालय, डीएवी पब्लिक स्कूल, कस्तूरबा गांधी पेटरवार, कस्तूरबा गांधी गोमिया के बच्चे शामिल हुए. इधर, गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर चिल्ड्रेन पार्क मैदान की रंगाई-पोताई कर आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है. मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी प्रवीण कुमार, ओपी प्रभारी आशीष कुमार, एस आई अनिल टुड्डू, बीरेंद्र प्रसाद, मुकेश कुमार, मुरारी कुमार आदि मौजूद थे.

विधायक लंबोदर ने पोंडा में पंचायत भवन का किया शिलान्यास

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/पंचायत-भवन-उद्घाटन.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Kasmar (Bokaro) : कसमार प्रखंड के पोंडा में डीएमएफटी मद से बनने वाले पंचायत भवन का शिलान्यास बुधवार को गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो, जिप सदस्य अमरदीप महाराज, मुखिया हारू रजवार व पंसस रवि कुमार ने किया. डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि कसमार प्रखंड की 15 में से 4 पंचायतों में पंचायत सचिवालय का व्यवस्थित भवन नहीं है. इस मामले को जिलास्तरीय बैठक में उठाया गया था. इसके बाद सोनपुरा एवं पोंडा पंचायत में भवन निर्माण की आधारशिला रखी गई. जल्द ही कसमार व खैराचातर पंचायत में भी भवन निर्माण का शिलान्यास किया जाएगा. उन्होंने बताया कि पोंडा में अब एक ही कैम्पस में स्वास्थ्य उपकेंद्र एवं पंचायत भवन बन जाने से ग्रामीणों को काफी सहूलियत होगी. मौके पर संवेदक कैलाश सिंह,  पूर्व उपमुखिया रामसाय मांझी, वार्ड सदस्य विकास मुखर्जी, खीरी देवी, बेबी देवी, आलोका देवी, अमिता देवी, सुरेश कुमार बास्के, दीपन महतो, भागीरथ नायक, दुर्योधन मांझी, बानेश्वर मांझी, भरत हांसदा, काली मांझी, रघुनाथ मांझी व अन्य ग्रामीण मौजूद थे.

टीटीपीएस ललपनिया में कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/कर्पूरी-ललपनिया.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Bermo : टीटीपीएस ललपनिया स्थित कर्पूरी ठाकुर चौक पर जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती मनाई गई. इस अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण भी किया गया. कर्पूरी विचार मंच की ओर से आयोजित समारोह में पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. उन्होंने शिलापट्ट व कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा का अनावरण किया. कहा कि कर्पूरी जी की जन्म शताब्दी पर उन्हें भारत रत्न की उपाधि मिली है. पिछड़ों के हक-अधिकार के लिए कर्पूरी जी ने लड़ाई लड़ी. उन्हें आरक्षण दिलाने का काम किया. मौके पर झामुमो नेता सह बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष लुदु मांझी, जिप अध्यक्ष सुनीता देवी, मुखिया बबलू हेंब्रम, मितोन सोरेन, संतोष कुमार साव, रामजी तिवारी, अजय महतो, राम दुलाल साहू, तुलसीदास महतो, मनोज महतो, अयोध्या प्रसाद ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, लेंबूलाल ठाकुर, जितन ठाकुर, कुलदीप शर्मा, विनोद ठाकुर आदि उपस्थित थे यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-central-government-is-working-contrary-to-the-thinking-of-great-men-2-news-including-vinod-singh/">गिरिडीह

: महापुरुषों की सोच के विपरीत काम कर रही केंद्र सरकार- विनोद सिंह समेत 2 खबरें 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही