Search

बोकारो : बच्चों को क्वालिटी टाइम दें अभिभावक : डॉ.एएस गंगवार

Bokaro : डीपीएस बोकारो में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में नामांकित बच्चों के अभिभावकों के लिए शनिवार को इंसेप्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कक्षा प्री-नर्सरी और नर्सरी में नव-नामांकित विद्यार्थियों के अभिभावक शामिल हुए. स्कूल की प्राइमरी इकाई के भरतमुनि कला भवन में आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए अभिभावकों को स्कूल और उसकी शैक्षिक पद्धति से अवगत कराया गया. प्राचार्य डॉ.एएस गंगवार ने कहा कि बच्चों को हॉलिस्टिक एजुकेशन (समग्र शिक्षा) देना और उनका सर्वांगीण विकास करना ही डीपीएस बोकारो का उद्देश्य है. इसके लिए शिक्षकों और अभिभावकों के बीच आपसी तालमेल जरूरी है.  उन्होंने कहा कि बच्चों के मनोभाव को समझना सबसे अहम है. अभिभावक बच्चों को क्वालिटी टाइम जरुर दें. अभिभावक अपनी आकांक्षाएं बच्चों पर न थोपें. बच्चों के स्वाभाविक विकास को महत्व दें. बच्चों में बचपन से ही साफ-सफाई सहित तमाम अच्छी आदतें विकसित हों, इस ओर ध्यान देने की जरूरत होती है. शिक्षकों के दिशा-निर्देश का पालन हो, इसके लिए अभिभावक नियमित रूप से बच्चों की स्कूल डायरी चेक करते रहें. प्राचार्य ने डीपीएस बोकारो की उपलब्धियों का श्रेय शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन में बच्चों की मेहनत और अभिभावकों के सकारात्मक सहयोग को दिया. यह">https://lagatar.in/petarwar-demand-for-liquor-ban-in-jharkhand-raised-in-assembly/">यह

भी पढ़ें : पेटरवार : झारखंड में शराबबंदी की मांग विधानसभा में उठी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp