Search

 
 
 

बोकारो : इलाज के दौरान मरीज की मौत, अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा

 
Bokaro : अस्पताल में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत के बाद हंगामा शुरु हो गया. चास थाना क्षेत्र के चास बाजार स्थित लाइफ लाइन अस्पताल में मरीजों ने जमकर हंगामा किया. हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची और परिजनों को समझाने बुझाने की प्रयास किया गया. परिजनों ने चिकित्सक एवं अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. इसे भी पढ़ें-चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-rotary-club-planted-saplings-in-engineering-college-jhinkpani/">चाईबासा

: रोटरी क्लब ने इंजीनियरिंग कॉलेज झिंकपानी में किया पौधरोपण

इलाज के अभाव में हुई मौत- परिजन

मृतक का भतीजा अमरजीत कुमार ने बताया कि मृतक सदानंद महतो का 21जुलाई को पैर टूट गया था. इसके बाद लाइफ लाइन अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया. 27 जुलाई को चिकित्सकों ने उन्हें घर भेज दिया. जहां उनकी हालत खराब हो गई, जिसके बाद इसकी जानकारी अस्पताल प्रबंधन को दी गई. प्रबंधन ने पुनः अस्पताल बुलाया, लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी चिकित्सक अस्पताल नहीं पहुंचे. इलाज के अभाव में मरीज की हालत बिगड़ती चली गई, जिससे उसकी मौत हो गई. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/relief-from-rain-in-dhanbad-disaster-brought-by-strong-wind/">धनबाद

में बारिश से मिली राहत, तेज हवा लेकर आई आफत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही