Search

 
 
 

बोकारो : डीएवी कथारा में देशभक्ति गायन प्रतियोगिता, अदिति को पहला स्थान

 
Kathara : डीएवी पब्लिक स्कूल, कथारा की जूनियर विंग में सीसीए के तहत सोमवार को एकल देशभक्ति गायन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. प्रतियोगिता में कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के बच्चों ने उत्साह से भाग लिया. कार्यक्रम में डीएवी झारखंड जोन जी के निदेशक विपिन राय बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में देशभक्ति की भावना जागृत करना और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है. सुजला के. ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं. प्रतियोगिता में कक्षा 5 डी की अदिति कुमारी प्रथम, कक्षा 4 डी के समर्थ सिंह द्वितीय, कक्षा 4 डी के ही मोहित डेविड प्रजापति तृतीय वह कक्षा 3 डी के आरव कश्यप चतुर्थ स्थान पर रहे. निदेशक विपिन राय ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. निर्णायक मंडली में रिया सिन्हा, कुमारी ज्योति और रिया सरकार थीं. कार्यक्रम का संचालन जूनियर विंग की सीसीए को-ऑर्डिनेटर रंजीता पांडे ने किया. मौके पर विद्यालय के शिक्षक बीएन मुखर्जी, रंजीता सिंह, पूजा सिंह, वंदना कुमारी, सोनाली सिंह, निक्की कुमारी, मनीषा कुमारी, सुमन यादव, पूजा भारती, गुंजन कुमारी, मंजू श्री, सिलेश मंडल, अनिल यादव आदि मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : IAS">https://lagatar.in/big-relief-to-ias-manjunath-bhajantri-from-high-court-fir-filed-by-nishikant-dubey-canceled-from-high-court/">IAS

मंजूनाथ भजंत्री को हाईकोर्ट से बड़ी राहत बरकरार, निशिकांत दुबे द्वारा दर्ज FIR हाईकोर्ट से रद्द
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही