Search

 
 
 

बोकारो : राशन लेने गई बच्ची के साथ पीडीएस डीलर ने किया दुष्कर्म का प्रयास, गिरफ्तार

 
Bokaro : बोकारो जिले के कसमार थाना क्षेत्र के मंजूरा में जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) डीलर ने राशन लेने गई एक 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी डीलर कृपाशंकर जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता की मां ने कसमार थाना में आवेदन देकर बताया कि वह पिछले एक साल से बेटी के साथ अपने मायके मंजुरा में रह रही है. रविवार की शाम 5 बजे बच्ची पीडीएस डीलर कृपाशंकर जायसवाल के पास चावल लेने गई थी. डीलर बच्ची का हाथ पकड़कर अपने घर के अंदर ले गया और उसका कपड़ा उतारकर दुष्कर्म का प्रयास किया. बच्ची के शोर मचाने पर उसे छोड़ दिया और धमकी दी कि किसी को बताने पर उसकी हत्या कर देगा. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी डीलर को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया. वहीं, बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अस्पाताल भेजा. यह भी पढ़ें : चंपाई">https://lagatar.in/second-cabinet-meeting-of-champai-government-today-many-important-proposals-may-be-approved/">चंपाई

सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
                         [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही