Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : पीडीएस दुकानदारों ने दिया धरना, 9 महीने से बकाया कमीशन राशि भुगतान की मांग

Koderma : सरकार द्वारा घोषित 1 रुपये प्रति किलो कमीशन की राशि की पिछले 9 महीने से भुगतान नहीं किए जाने के खिलाफ पीडीएस दुकानदारों ने धरना दिया. उपायुक्त कार्यालय के समक्ष फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन झारखंड के बैनर तले बोकारो शाखा के पीडीएफ डीलरों ने एकजुटता दिखायी. इस दौरान जिले भर से आये पीडीएस दुकानदार सरकार के द्वारा घोषित किए गए कमीशन की भुगतान नहीं किए जाने से नाराज दिखे. डीलरों ने कहा कि सरकार सिर्फ बात बनाने का काम करती है और हमलोगों को परिवार चलाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. डीलरों ने कहा कि हम कोरोना काल में गरीबों को अनाज पहुंचाने का काम किए लेकिन हमें जो राशि देने का वादा कमीशन और खर्च के रूप में किया गया था वह आज तक नहीं दिया गया है. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-unorganized-workers-of-ckw-siding-chased-away-electricity-workers-of-bccl/">धनबाद

: सीकेडब्ल्यू साइडिंग के असंगठित मजदूरों ने बीसीसीएल के बिजली कर्मियों को खदेड़ा

प्रति क्विंटल 440 रुपए कमीशन लागू करे सरकार- दुकानदार

पीडीएस दुकानदारों ने कहा कि हमारा यह धरना सरकार को चेतावनी है, अगर सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती है तो हम विधानसभा घेराव करने का भी काम करेंगे. नेताओ ने कहा कि सरकार वर्ल्ड फूड प्रोग्राम द्वारा अनुशंसित प्रति क्विंटल 440रुपए कमीशन लागू करे. सभी दुकानदारों को हैंडलिंग लॉस होता है, इस लॉस को प्रति किवंटल एक किलो मान्यता दी जाय. मांगें नहीं मानी गयी तो संगठन बेमियादी हड़ताल पर जाने को विवश होंगे. शाखा के अध्यक्ष हरिनंदन प्रसाद सिंह ने कहा कि यदि हमारी नौ सूत्री मांगे नहीं मानी जाती हैं तो आंदोलन और तेज कर दिया जायेगा. इसे भी पढ़ें- असम">https://lagatar.in/dhanbad-conspiracy-to-shut-down-underground-coal-mines-arup-chatterjee/">असम

के बाद गुजरात में बारिश व बाढ़ से हालत बेकाबू, 61 लोग मरे, महाराष्ट्र भी पानी-पानी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही