Search

 
 
 

बोकारो : शत प्रतिशत सफल रहे पेंटाकोस्टल के छात्र, लहराया सफलता का परचम

 
Bokaro : बोकारो के पेंटाकोस्टल असेंबली विद्यालय के विद्यार्थियों ने आईसीएससी- 2022 में सराहनीय प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. स्कूल का परीक्षा परिणाम शत्-प्रतिशत रहा. 12वीं की परीक्षा में कुल 220 विद्यार्थी नामांकित थे. कुल 34 विद्यार्थी 90% से अधिक अंक अर्जित करने में सफल रहे. बच्चों को वाणिज्य, राजनीति शास्त्र, इतिहास और संगीत जैसे विषयों में 100% अंक प्राप्त हुए हैं. 15 प्रतिशत से अधिक बच्चों ने 90% से अधिक अंक अर्जित किए. शिक्षकों ने कहा कि विश्वास के साथ पेंटाकोस्टल विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपना परचम लहराया. इसे भी पढ़ें- सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-childrens-parliament-was-formed-in-the-childrens-middle-school-khushi-kumari-became-the-prime-minister/">सरायकेला

: बालक मध्य विद्यालय में हुआ बाल संसद का गठन, खुशी कुमारी बनी प्रधानमंत्री
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/PENTAKOSTAL-SCHOOL-2-300x255.jpeg"

alt="" width="300" height="255" />

बच्चों की कड़ी मेहनत का है परिणाम- प्राचार्या

 आर्ट्स  में अनुष्का श्रीवास्तव (97.8%) (राजनीति शास्त्र और इतिहास विषय में 100% अंक), कॉमर्स में सिमरन कुमारी (96.8%) (वाणिज्य संकाय विषय में 100% अंक),प्योर साइंस में अनूप लाल नायक (97.2%), बायो साइंस में ईशा रॉय (96.0%). वहीं प्राचार्या डॉ. करुणा प्रसाद ने बच्चों के उत्कृष्ट परिणाम पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी कोविड-19 की विषम परिस्थितियों को झेलते हुए भी उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम लाकर साबित कर दिया कि वह असली विजेता है. बच्चों की इस कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की सभी शिक्षकों ने कामना की.

इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर:">https://lagatar.in/loyola-school-platinum-jubilee-celebrations-father-pius-fernandes/">जमशेदपुर:

लोयोला स्कूल के प्लेटिनम जुबली पर एलुम्नाई एसोसिएशन ने की डेंटल क्लिनिक की शुरुआत

 [wpse_comments_template

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही