Search

 
 
 

बोकारो : दामोदर नदी के कपाट घाट पर भगत सिंह को देखने पहुंचे लोग

 
Bokaro : `शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मिटने वालों का यही बाकी निशां होगा`. जगदंबा प्रसाद मिश्र ‘हितैषी’ की इन अमर पंक्तियों को चरितार्थ करते हुए बोकारो के सुप्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट अजय शंकर महतो ने भगत सिंह की शहादत दिवस पर उन्हें याद किया. अजय ने गुरुवार 23 मार्च को शहीद दिवस के अवसर पर दामोदर नदी के कपाट घाट पर रेत पर शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की शानदार आकृति बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शहीदों की शहादत को नमन किया. गौरतलब है कि सैंड आर्टिस्ट अजय शंकर महतो हर ख़ास मौकों पर दामोदर नदी के घाट पर अपनी दमदार सैंड आर्ट कला का नमूना पेश करते हैं. जिले के चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत सिलफोर ग्राम निवासी और रवि महतो स्मारक बीएड कॉलेज में बतौर व्याख्याता कार्यरत अजय हमेशा दामोदर नदी के कपाट घाट पर ही कलाकृति बनाते रहे हैं. उन्हें सैंड आर्ट के अलावा माइक्रो आर्ट, कैनवास पेंटिंग आदि में भी महारथ हासिल है. यह">https://lagatar.in/bermo-student-dies-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle/">यह

भी पढ़ें : बेरमो: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से छात्र की मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही