Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : उत्साह के साथ नया साल मना रहे लोग, पिकनिक स्पॉट पर जुटे सैलानी

Advertisement
Advertisement
Bokaro : अंग्रेजी नव वर्ष 2023 की शुरुआत हो चुकी है. नया साल को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है. पिकनिक स्पॉट पर सैलानी सुबह से ही पहुंचने लगे. लोग एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं. पिकनिक स्पॉट पर तरह-तरह के पकवान बनाए जा रहे हैं. लोग लजीज व्यंजनों का स्वाद चख रहे हैं. नया साल को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. जगह-जगह दंडाधिकारी और पुलिस जवान तैनात किए गए हैं. पिकनिक स्पॉट पर मस्ती भरे कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. लोग डीजे और गानों की धुन पर थिरकते देखे गए.

इन जगहों पर जुटे सैलानी

बोकारो के गार्गा डैम, गवई बराज, जैविक उद्यान समेत कुछ अन्य जगहों पर सैलानी पिकनिक मनाते देखे गए. लोगों ने राममंदिर, जगरनाथ मंदिर समेत अन्य मंदिरों में पूजा-अर्चना कर शांति-समृद्धि की कामना की.

सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था

नया साल को देखते हुए सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है. हैप्पी स्ट्रीट समेत अन्य पिकनिक स्पॉट पर दंडाधिकारी और पुलिस जवान तैनात किए गए हैं.

मनचलों की रखी जा रही नजर

सिटी थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर महेश कुमार सिंह ने बताया कि मनचलों और शराबियों पर पुलिस नजर रख रही है, जिससे सैलानी को किसी तरह की परेशानी न हो. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=513559&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेरमो : सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन, कथारा पीओ को सौंपा मांग पत्र [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही