नगर स्तरीय अंतरविभाग समन्वय समिति की बैठक में सहयोग की अपील
Bokaro : बोकारो के सिविल सर्जन डॉ दिनेश कुमार ने 20 सितंबर को अपने कार्यालय सभागार में नगर स्तरीय अंतरविभाग समन्वय समिति की बैठक की. उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र की स्लम बस्तियों में रहने वाले लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जाएंगी. हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, पॉली क्निनिक व अटल क्लिनिक के जरिए सेवाएं शुरू की गईं हैं. सीएस ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान, डेंगू की रोकथाम, प्रसव पूर्व महिलाओं की जांच, आयोडीन की कमी की पूर्ति, एल्डर कैंप आदि के बारे में विस्तार से बताया. कहा कि इसमें सभी विभागों के सहयोग की जरूरत है, गरीबों तक सुविधा पहुंच सके. बैठक में जिला स्वास्थ्य पदाधिकारी, नगर निगम, शिक्षा विभाग, आईसीडीएस, नगर परिसद फुसरो, डब्ल्यूएचओ,व पीएसआई के प्रतिनिधि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-wild-elephants-broke-many-houses-in-uparghat-corn-crop-destroyed/">बोकारो: ऊपरघाट में जंगली हाथियों ने कई घरों को तोड़ा, मकई की फसल नष्ट [wpse_comments_template]
Leave a Comment