Search

 
 
 

बोकारो : कसमार के दिवंगत बाल तीरंदाज को लोगों ने दी श्रद्धांजलि

 
Kasmar (Bokaro) : कसमार प्रखंड के सुदूरवर्ती चौड़ा गांव में दिवंगत बाल तीरंदाज दीपक कर्मकार के श्राद्धकर्म पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. दीपक कर्मकार राष्ट्रीय तीरंदाज करण कुमार कर्मकार के बड़े पुत्र थे. बीते दिनों अचानक दीपक की मौत कैंसर की चपेट में आने से हो गयी थी. श्रद्धांजलि सभा में गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो, प्रखंड प्रमुख नियोति डे, पूर्व जिप सदस्य विमल जायसवाल, सुजीत कुमार महतो, सूरज जायसवाल, उमेश जायसवाल, लोकेश दे, शकुर अंसारी, घनश्याम महतो, रणदेव मुर्मू, नेपाल करमाली, सुनील कपरदार, डॉ जीतलाल महतो समेत दर्जनों लोगों ने दिवंगत तीरंदाज के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. साथ उसके पिता राष्ट्रीय तीरंदाज करण कुमार से मिलकर ढांढस बंधाया. मौके पर एनआईएस कोच जीतेंद्र कुमार, पवन करमाली समेत अन्य लोग मौजूद थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-baks-took-out-silent-procession-submitted-strike-notice-to-bsl-management/">बोकारो

: बीएकेएस ने निकाला मौन जुलूस, बीएसएल प्रबंधन को सौंपा हड़ताल का नोटिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही