Search

 
 
 

बोकारो : सोना साफ करने का झांसा दे बुजुर्ग महिला के जेवर ले उड़े उचक्के

 
Bokaro : बालीडीह थाना क्षेत्र के पांडे टोला में दो युवकों ने गुरुवार की शाम जेवर साफ करने का झांसा देकर बुजर्ग महिला ज्ञानी देवी के गले की चेन व कान की बाली ले उड़े. जेवर की कीमत पौने दो लाख बताई जा रही है. घटना के संदर्भ में पीड़ित महिला पुत्र राजेश सिंह ने बताया कि शाम करीब चार बजे दो युवक आए और उनकी मां ज्ञानी देवी से कहा कि हमलोग गहने चमकाने का काम करते हैं. आपके गले की चेन व कान की बाली हमलोग चमका देंगे. बूढ़ी मां उसकी बातों में आकर अपने गले की चेन व कान की बाली निकालकर युवकों को सफाई करने के लिए दे दी. दोनों ने गहनों को कटोरे में पाउडर मिला कर रख दिया और महिला को पानी लाने के लिए कहा. महिला जब पानी लेकर आई, तो दोनों युवक जेवर लेकर फरार हो चुके थे. राजेश सिंह की लिखित शिकायत पर बालीडीह थाना पुलिस  अनुसंधान में जुट गई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-jlkms-third-list-released-8-more-candidates-announced/">धनबाद

: जेएलकेएम की तीसरी सूची जारी, 8 और प्रत्याशियों की घोषणा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही