Search

 
 
 

बोकारो: बिजली कटौती से लोग परेशान, बच्चों की पढ़ाई बाधित

 
Dinesh Kumar Pandey Bokaro: जिले में विद्युत आपूर्ति एक बार फिर चरमरा गई है. यहां 15 घंटे भी बिजली उपभोक्ताओं को नसीब नहीं हो रही है. अनियमित आपूर्ति की वजह से लोग काफी परेशान हैं. बता दें कि जिले में 172 मेगावाट और चास प्रखंड में 70 मेगावाट बिजली की जरूरत है. लेकिन 72 मेगावाट बिजली की कटौती हो रही है. जानकारी के अनुसार जिले में 92 फीडरों से बिजली आपूर्ति की जाती है. सभी फीडर लगभग 10 किमी दूर तक सुदूरवर्ती गांवों को कवर करते हैं. तेनुघाट व चास प्रमंडल इस आपूर्ति की देखरेख करता है. यदि राजस्व की बात की जाय तो प्रतिमाह 170 करोड़ बिजली बिल देना पड़ता है. विभागीय अधिकारियों के मुताबिक डीवीसी 100 मेगावाट बिजली आपूर्ति कर रहा है. यानी 72 घंटे की कटौती जारी है. बरसात के कारण पेड़ की टहनियों के गिरने से तार टूटने का सिलसिला जारी है. इसे भी पढ़ें- रांची:">https://lagatar.in/ranchi-raf-did-flag-march-in-main-road-increased-patrolling-at-square-intersections/">रांची:

मेन रोड में रैफ ने किया फ्लैग मार्च,चौक-चौराहों पर बढ़ी गश्ती
बिजली आपूर्ति मामले पर चास सर्किल के अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार गोरवार ने बताया कि आपूर्ति ऊपर से प्रभावित है. तकरीबन 85 विद्युत पोल गिर गये हैं. कई जगह पेड़ गिरने से फॉल्ट हो गया है. खबर तो यह भी है कि पांच एक्सलेटर पंचर है. इससे आपूर्ति ठप है. चास निवासी संदीप कुमार ने बताया कि हर साल बरसात में यही परेशानी होती है. लेकिन विभाग सतर्क नहीं होता है. इसका परिणाम लोगों को भुगतना पड़ता है. एक तरफ गर्मी से लोग परेशान हैं तो दूसरी ओर बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है. लघु एवं कुटीर उद्योगों पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है. इससे लोगों में आक्रोश है. इसे भी पढ़ें-  रांची">https://lagatar.in/ranchi-violence-case-the-connection-of-wasseypur-gang-came-to-the-fore/">रांची

हिंसा मामला: वासेपुर गैंग का कनेक्शन आया सामने
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही