Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : मोदी सरकार को जनता चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देगी- मथुरा महतो

गिरिडीह से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी ने पेटरवार में कार्यकर्ताओं संग की बैठक

Bokaro : गिरिडीह लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी मथुरा महतो की उपस्थिति में बुधवार को पेटरवार में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक में पेटरवार व कसमार प्रखंड के झामुमो कार्यकर्ताओं ने अपने प्रत्याशी का जोरदार स्वागत किया. मथुरा महतो ने कहा कि झामुमो संघर्ष से ही पैदा हुआ है. केंद्र में नरेंद्र मोदी की तानाशाह सरकार है. इस सरकार को इस बार लोकसभा चुनाव में जनता मुंहतोड़ जवाब देगी. केंद्र ने कानून में अपने अनुसार बदलाव कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी जेल में डाल दिया. उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होकर सीता सोरेन कह रही है कि उन्हें पार्टी में सम्मान नहीं मिलता था. यदि ऐसा था तो वो तीन बार विधायक कैसे बनीं. इस बार चुनाव में सीता सोरेन की जमानत जब्त हो जाएगी. पूर्व विधायक बबीता देवी ने कहा कि राज्य में गठबंधन की सरकार बनते ही विपक्ष के पेट में दर्द होने लगा था. साजिश का दौर लंबा चला और अंत में हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया गया. लेकिन माय और माटी से जुड़ी पार्टी और कार्यकर्ताओं का हिम्मत आज भी मजबूत है. झारखंड राज्य पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष सह गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि आने वाले 20-25 वर्षों तक एनडीए की सरकार में वापसी नहीं होगी. एक साजिश के तहत बिना सबूत के हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया गया. बोकारो जिला झामुमो अध्यक्ष हीरालाल मांझी ने भी विचार व्यक्त किए. बैठक की अध्यक्षता कसमार प्रखंड अध्यक्ष दिलीप हेंब्रम व संचालन शक्तिधर महतो ने किया. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-complain-on-violation-of-code-of-conduct-on-c-vigil-app-dc/">गिरिडीह

: आचार संहिता के उल्लंघन पर सी-विजिल एप पर करें शिकायत- डीसी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही