Search

 
 
 

बोकारो : अमित माइंस प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर, अनिल सिंह ने घोटाले का लगाया आरोप

 
Bokaro : बोकारो स्टील प्लांट सहित सेल के दूसरे प्लांटों में काम करने वाली अमित माइंस प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है. यह याचिका अनिल सिंह ने दायर की है. अनिल सिंह ने याचिका के माध्यम से माइंस के खिलाफ अरबों रुपए के हेरा फेरी का आरोप लगाया है. अमित ने कहा है कि  माइंस पर सेल कंपनी बनाकर सफेदपोश नेताओं और नौकरशाहों का पैसा लगाते हुए बिना जीएसटी के माल बेचने और सरकार को राजस्व का चूना लगाने का आरोप लगाया गया है. पढ़ें - मोतिहारी">https://lagatar.in/motihari-nia-arrested-maulana-asghar-ali-used-to-operate-anti-national-activities-by-staying-in-the-mosque/">मोतिहारी

: NIA ने मौलाना असगर अली को किया गिरफ्तार, मस्जिद में रहकर देश विरोधी गतिविधियों को करता था ऑपरेट
इसे भी पढ़ें - रानिल">https://lagatar.in/ranil-wickremesinghe-elected-as-the-new-president-of-sri-lanka-got-134-votes-in-parliament-defeating-dulus-alhapparuma/">रानिल

विक्रमसिंघे श्रीलंका के नये राष्ट्रपति चुने गये, संसद में 134 वोट मिले, दुलस अल्हाप्परुमा को हराया

याचिका के माध्यम से ईडी को भी पार्टी बनाया गया है

याचिकाकर्ता के वकील झारखंड हाईकोर्ट के वरीय अधिवक्ता राजीव कुमार ने बताया कि इस याचिका के माध्यम से ईडी को भी पार्टी बनाया गया है. और अन्य सेल कंपनियों की तरह भी इस कंपनी के भी जांच की मांग की गई है. उन्होंने बताया कि याचिका अभी पेंडिंग है. इसे भी पढ़ें - रांची:">https://lagatar.in/ranchi-high-court-reached-the-matter-of-opening-of-government-schools-in-jharkhand-on-friday/">रांची:

झारखंड में सरकारी स्कूलों को शुक्रवार को खोले जाने का मामला पहुंचा हाईकोर्ट

बोकारो स्टील में एलडी स्लैग प्रोसेसिंग का काम करती है

मालूम हो की अमित माइंस प्राइवेट लिमिटेड बोकारो स्टील में एलडी स्लैग प्रोसेसिंग का काम करती है. याचिकाकर्ता अनिल कुमार सिंह का कहना है कि कंपनी के द्वारा 10 से 12 बैंक खातों में राशि भेज कर अपने कंपनी का टर्नओवर बढ़ाया जाता है. इसके माध्यम से जीएसटी की भी चोरी की जाती है. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि इस कंपनी में सफेदपोश नेताओं के भी पैसे लगे हुए है, जो सरकार को राजस्व का चूना लगा रहे है. जनहित याचिका दायर होने के बाद राजनीति के गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है. इसे भी पढ़ें - मवेशी">https://lagatar.in/cattle-smugglers-have-protection-dedication-parties-sitting-in-government-deepak-prakash/">मवेशी

तस्करों को सरकार में बैठे दलों का संरक्षण और समर्पण प्राप्त है- दीपक प्रकाश [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही