Search

 
 
 

बोकारो : सीसीएल कथारा क्षेत्र की कालोनियों में कचरे का अंबार, लोग परेशान

 
Kathara (Bokaro) : सीसीएल कथारा क्षेत्र की कालोनियों में इन दिनों गंदगी का अंबार लगा हुआ है. जारंगडीह ऑफिसर्स कॉलोनी, जारंगडीह 16 नंबर, माइन्स क्वार्टर, आजाद नगर, जारंगडीह 12 नंबर, अपर बंगला, सावित्री कॉलोनी, गंगोत्री कॉलोनी, मनसा नगर, जारंगडीह बाजार समेत अन्य कॉलोनियों का हाल कमोवेश यही है. चारों ओर फैली गंदगी से कालोनी वासी परेशान हैं. कूड़ादान कचरे से लबालब भरे पड़े हैं. आवासों के आसपास झाड़ियां काफी बढ़ गई हैं. लेकिन सिविल विभाग मूकदर्शक बना हुआ है. कॉलोनियों की साफ-सफाई के लिए संवेदकों को ई-टेंडर के माध्यम से कार्य आवंटित किए गए हैं. उसके बाद भी सफाई नहीं हो रही है. सीसीएलकर्मी संतोष मंडल ने बताया कि प्रबंधन की लापरवाही की स्थिति यह है कि जलापूर्ति पाइप कई जगह फटा हुआ है. फटे पाइप के कारण नालियों का गंदा पानी पाइप से प्रवेश कर रहा है और उसे पानी को पीने के लिए लोग मजबूर हैं. कई बार जारंगडीह सिविल विभाग में इसकी शिकायत की गई, लेकिन हर बार सिर्फ अश्वासन ही मिला. जारंगडीह उत्तरी पंचायत के रविशंकर दुबे ने भी क्षेत्र में फैली गंदगी पर चिंता जताते हुए कहा कि कथारा क्षेत्र के वरीय पदाधिकारियों को इस गंभीर मुद्दे पर ध्यान देना चाहिए. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-participate-in-the-great-festival-of-democracy-do-vote-ddc/">बोकारो

: लोकतंत्र के महापर्व में भाग लें, मतदान जरूर करें- डीडीसी 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही