Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : बजट के अभाव में योजनाएं रह गईं अधूरी, गांव में नालियों से निकल रहे दुर्गंध

Advertisement
Advertisement
Bokaro : जिला मुख्यालय से महज 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित आदर्श ग्राम पंचायत सतनपुर में बजट के अभाव में योजनाएं दम तोड़ रही हैं. यहां ना तो बिजली की संपूर्ण व्यवस्था की गई है और ना ही नाले की. जिस कारण घर का गंदा पानी सड़क पर लोग बहा रहे हैं, जिससे यहां से गुजरने वाले राहगीरों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है. जलजमाव के कारण कई लोग बिमारियों की चपेट में आ रहे हैं. सतनपुर पंचायत की पूर्व मुखिया नंदिता भट्टाचार्य से जब इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह अपने कार्यकाल में प्रखंड विकास पदाधिकारी को नाली सहित अन्य योजनाओं के स्वीकृति के लिए आवेदन दिया परंतु बजट के अभाव में यह सारी योजनाएं अधर में ही लटकी रही. जिस कारण से पूरे क्षेत्र में कहीं भी नाली की व्यवस्था नहीं बन पाई. जिसका खामियाजा स्थानीय ग्रामीण भुगत रहे हैं. वही सतनपुर पंचायत के वर्तमान मुखिया नंदलाल सिंह ने कहा कि वह इस संबंध में योजना बना रहे हैं अगर सरकार की ओर से आर्थिक मदद नहीं मिलती है तो वह अपने स्तर से विधायक से मिलकर इस योजना को धरातल पर लाने का कार्य करेंगे. इसे भी पढ़ें–मंत्री">https://lagatar.in/minister-mithilesh-thakur-went-to-rims-and-assured-of-government-help-to-sunita/">मंत्री

मिथिलेश ठाकुर ने रिम्स जाकर सुनीता को दिया सरकारी मदद का भरोसा https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/bokaro-nali-2-300x225.jpeg"

alt="" width="300" height="225" />

गंदे पानी से होकर गुजरना मजबूरी- स्थानीय

बाघराय बेड़ा निवासी महिला दुकानदार नीलम ठाकुर ने कहा कि सड़क पर गंदा पानी बहने की वजह से लोगों का कहीं भी आने जाने के लिए गंदे पानी से गुजरना पड़ता है. बच्चे को स्कूल ले जाने के दौरान गंदा पानी पर जाने से कपड़े के साथ स्वास्थ्य भी खराब होने का डर बना रहता है, जबकि स्थानीय महिला अनीता देवी ने कहा कि उनके घर के सामने हमेशा जलजमाव की स्थिति बनी रहती है. जिसके कारण मंदिर जाने के क्रम में गंदे पानी से होकर गुजरने पर मन खिन्न हो जाता है. वहीं स्थानीय ग्रामीण अमित कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व के मुखिया हो या वर्तमान मुखिया यह लोग कोई भी योजना को सही तरीके से धरातल पर उतारने में असमर्थ शामिल हो रहे हैं, जिसका खामियाजा यहां के ग्रामीण भुगत रहे हैं. इसे भी पढ़ें–मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-crowd-gathered-in-ganpati-festival-cum-fair-organized-at-railway-ground/">मनोहरपुर

: रेलवे मैदान में आयोजित गणपति उत्सव सह मेला में उमड़ रही भीड़ [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही