Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : ख़ास मौकों पर एक पौधा ज़रूर लगाएं : डॉ.एएस गंगवार

Bokaro : 21 मार्च को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय वन दिवस और ग्लोबल ट्री प्लांटेशन डे के अवसर पर मंगलवार को डीपीएस बोकारो में पौधरोपण अभियान चलाया गया. स्कूल परिसर स्थित जैविक हरित वाटिका के समीप आम, आंवला, लीची, नींबू, नारियल व अन्य फलदार वृक्षों के लगभग दो दर्जन पौधे लगाए गए. प्राचार्य डॉ. एएस गंगवार के नेतृत्व में शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन के पदाधिकारियों ने पौधे लगाये. इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. गंगवार ने कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने में पेड़ों की ही सबसे अहम भूमिका है. अगर हमें पर्यावरण को बचाना है, तो अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करना होगा. हम सभी को हर ख़ास मौके पर कम से कम एक पौधा ज़रूर लगाना चाहिए. इसके पूर्व स्कूल के इको गार्डन में बच्चों को बागवानी के गुर सिखाए गए. बच्चों ने भी भांति-भांति के फूल वाले पौधे लगाए. प्राचार्य ने कहा बच्चों का प्रकृति और मिट्टी से जुड़ाव जरूरी है. यह उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता के विकास में भी सहायक है. विद्यार्थियों को चाहिए कि वे खुद पौधे लगाएं और अपने अभिभावकों सहित आस-पड़ोस के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें. यह">https://lagatar.in/nawadih-adivasi-sengel-campaign-submitted-memorandum-to-bdo-in-the-name-of-the-president/">यह

भी पढ़ें : नावाडीह : आदिवासी सेंगेल अभियान ने राष्ट्रपति के नाम बीडीओ को सौप ज्ञापन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही