Search

बोकारो : पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण जरूरी- प्राचार्य

तेनुघाट कॉलेज में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत लगाए गए पौधे

Tenughat : तेनुघाट महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से 26 जुलाई को मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत कॉलेज कैंपस में पौधरोपण किया गया. कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. रावण मांझी ने बताया कि केंद्र सरकार के अभियान के तहत विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए. प्राचार्य प्रो. सुदामा तिवारी ने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय असंतुलन को दूर करने के लिए पेड़-पौधे जरूरी हैं. इसलिए अधिक से अधिक पौधे लागाएं और उनकी देखभाल भी करें. कॉलेज के एनएसएस पदाधिकारी प्रो रावण मांझी ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हरियाली को बढ़ावा देन है. उन्होंने विद्यार्थियों को परिसर में हरियाली लाने के लिए प्रेरित किया.
प्रोफेसर धनन्जय रविदास ने पर्यावरण को बचाने के उपायों पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर प्रो. श्रीकांत प्रसाद, प्रो. महावीर यादव, प्रो. संजीव महाराज, प्रो. दिनेश स्वर्णकार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे.
यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/bokaro-two-bike-riders-injured-one-serious-after-being-hit-by-scorpio/">

बोकारो : स्कार्पियो के धक्के से बाइक सवार दो युवक घायल, एक गंभीर
wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp