Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : चंद्रयान-3 की सफलता को किया पौधरोपण

Advertisement
Advertisement
पेड़-पौधे लगाना सबसे बड़ा पुण्य का काम : धर्मवीर
Bokaro : सेक्टर-5 लाइब्रेरी मैदान में जय जवान योगा क्लब के संस्थापक धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में 23 अगस्त को चंद्रयान 3 के चंद्रमा पर लैंडिंग के अवसर पर दर्जनों पौधे लगाए गए. इसमें प्रमुख रूप से पीपल, आम, अमरुद, कढ़ी पत्ता, तुलसी, गिलोय, सहित अन्य पौधे शामिल थे. श्री सिंह ने कहा कि आज का दिन भारत व भारतवासियों के लिए गौरव का ऐतिहासिक दिन है. चंद्रमा पर भारत का चंद्रयान-3 उतरने वाला है. अभी पवित्र श्रावण मास भी चल रहा है और चंद्रमा के अधिष्ठातृ भगवान शिव शम्भू हैं जो देवों के देव महादेव हैं. मौके पर विजय कुमार झा, कृष्णा कुमार सिंह, पंकज कुमार, बिनोद कुमार, आदित्य कुमार यदुवंशी, संजीव कुमार ठाकुर, डीके साह, आदित्य कुमार, अमिताभ कुमार आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=737717&action=edit">यह

भी पढ़ें: ब्रेकिंग : झारखंड में 30 से अधिक ठिकानों पर ईडी का छापा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही