Kasmar (Bokaro) : कसमार प्रखंड के हिसीम जंगल में वन सुरक्षा प्रबंधन समिति का वार्षिक मिलन समारोह आयोजित किया. इस मौके पर वनदेवी की पूजा-अर्चना कर व पेड़ों में रक्षा सूत्र बांधकर वन सुरक्षा अभियान की नये सिरे से शुरुआत की गई. वक्ताओं ने कहा कि वर्षों की मेहनत का नतीजा है कि आज जंगल लहलहा रहे हैं. अब किसी हाल में इन्हें उजड़ने नहीं दिया जाएगा. जंगल का संरक्षण एवं संवर्धन हम सभी की जिम्मेदारी है.
समारोह में सदस्यों ने वनरक्षी के रिक्त पदों पर समिति के योग्य सदस्यों को पारा फारेस्ट गार्ड के रूप में बहाल करने, हाथी से फसलों की बर्बादी के एवज में क्षतिपूर्ति राशि बढ़ाने व समय पर भुगतान करने, खैराचातर वन परिसर में समिति के कार्यालय के लिए एक यूनिट उपलब्ध कराने व वन भवन का निर्माण करने आदि की मांग उठाई. मौके पर गंगाधर महतो, आनंद कुमार महतो, श्रीकांत महतो, झरीराम महतो, सुनील महतो, चंडीचरण महतो, सिकंदर महली, नकुल मुंडा, मनेस राम मुंडा, ललन महतो, देवलाल महतो, नितेश करमाली आदि मौजूद थे.
यह भी पढ़ें : पारा">https://lagatar.in/assessment-exam-of-para-teachers-will-be-held-on-5th-more-than-11-thousand-teachers-will-participate/">पारा
शिक्षकों की आकलन परीक्षा पांच को, 11 हजार से अधिक शिक्षक होंगे शामिल
Leave a Comment