Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : राष्ट्र निर्माण का मंत्र है पीएम के मन की बात- अमित

Advertisement
Advertisement

स्वच्छता मित्रों व वरिष्ठ नागरिकों को किया गया सम्मानित

Bokaro : बाेकारो शहर के सेक्टर 3 स्थित शिवर मंदिर परिसर में 30 जुलाई रविवार को भाजपा की ओर से पीएम मोदी के मन की बात का सीधा प्रसारण किया गया. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता मित्रों के साथ प्रधानमंत्री का संबोधन सुना. कुमार अमित ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के पिछले 9 वर्षों के कार्यकाल में देश का चौतरफा विकास हुआ है. सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं चला रही है, जिसका लोगों को फायदा भी मिल रहा है. पीएम के मन की बात राष्ट्र के पुनर्निर्माण का मंत्र है. कार्यक्रम के दौरान शहर को स्वच्छ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्वच्छता मित्रों और वरिष्ठ नागरिकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. साथ ही लोगों से अगस्त में एक पौधा जरूर लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की गई. मौके पर शक्ति केंद्र संयोजक अशोक कुमार सिंह, कुमार राहुल, लालबाबू, दीपक कुमार, आदित्य सिन्हा, रंजीत कालिंदी, चंद्र प्रकाश, विनायक सिंह, मनोज राय, सुजीत कालिंदी, सूरज कालिंदी, जीतेंद्र कालिंदी, उपेंद्र सिंह, जेपी सिंह, किशोर पांडेय आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : बाेकारो">https://lagatar.in/bakaro-private-schools-accused-of-increasing-the-fees-of-children-by-25-percent/">बाेकारो

: निजी स्कूलों पर बच्चों की फीस में 25 फसीदी वृद्धि करने का आरोप [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही