Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दारोगा के वेतन मद में 3.15 करोड़ निकासी मामले में बोकारो पुलिस का एकाउंटेंट गिरफ्तार

breaking news lagatar

Bokaro: दारोगा के वेतन मद में 3.15 करोड़ रुपये की निकासी करने के मामले में बोकारो पुलिस के एकाउंटेंट को हिरासत में लिया गया है. जिस एकाउंटेंट को हिरासत में लिया गया है, उसका नाम कौशल किशोर पांडेय है. अभी मामले की जांच जारी है. 20 महीनों में दारोगा उपेंद्र सिंह के वेतन मद के नाम पर निकासी किया गया था. 

 

Uploaded Image

बोकारो जिला पुलिस का एकाउंटेंट कौशल किशोर की फाइल फोटो.

 

उल्लेखनीय है कि महालेखाकार ने इस गड़बड़ी को उजागर करते हुए राज्य सरकार के वित्त सचिव को पत्र लिखकर जानकारी दी थी. इससे संबंधित खबरें मीडिया में आने के बाद वित्त मंत्री राधा कृष्ण ने मामले की जांच का आदेश दिया है. 

 

उधर, जिला प्रशासन ने मामले की जांच की. जांच के बाद जिला प्रशासन ने फर्जी निकासी करने, गबन करने और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य मिटाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया. सोमवार की रात सात बजे एकाउंटेंट कौशल किशोर पांडेय को पूछताछ के लिए बुलाया गया. रात भर हिरासत में रखने के बाद मंगलवार की सुबह उसे गिरफ्तार किया गया है. 

 

जानकारी के मुताबिक जिला में जिला पुलिस का पैसे निकासी के की अथॉरिटी (निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी) जिला के एसपी होते हैं. एकाउंटेंट जो बिल बनाकर देते हैं, उसे एसपी ही पास करते हैं. लगातार 20 महीने तक किसी एक पदाधिकारी के नाम पर हर माह 15-16 लाख रुपये की निकासी होती रही है और एसपी के स्तर से मामला पकड़ में नहीं आया, यह बेहद दिलचस्प तथ्य है. नियमानुसार जिम्मेदारी तो निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी (डीडीओ) की भी बनती है. हालांकि बोकारो में एसपी ने डीडीओ का प्रभार डीएसपी मुख्यालय को सौंप रखा है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही