Search

 
 
 

बोकारो पुलिस की उपलब्धि, 3 माह में 1023 मामले दर्ज, 1663 का डिस्पोजल

बोकारो पुलिस ने तीन माह (मई से जुलाई तक) में अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निष्पादन में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है. इस अवधि में जिले के विभिन्न थानों में कुल 1023 मामले प्रतिवेदित (दर्ज) हुए. इसमें से 163 प्रतिशत से अधिक यानी 1663 मामलों का निष्पादन किया गया.
 

Bokaro :    बोकारो पुलिस ने तीन माह (मई से जुलाई तक) में अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निष्पादन में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है. इस अवधि में जिले के विभिन्न थानों में कुल 1023 मामले प्रतिवेदित (दर्ज) हुए. इसमें से 163 प्रतिशत से अधिक यानी 1663 मामलों का निष्पादन किया गया. 

 

इस संबंध में मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि जिले के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने बेहतर समन्वय के साथ काम किया, जिसका परिणाम मामलों के निष्पादन के रूप में सामने आया है. उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों के बेहतर प्रदर्शन से आम जनता को इसका सीधा लाभ मिलेगा. लोगों को न्याय के लिए लंबे समय तक थानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. 



पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, तीन माह में अपहरण के 119, दहेज एवं महिला उत्पीड़न के 129, हत्या एवं आत्महत्या के 30, ठगी एवं गबन के 63, शराब से संबंधित 12, पोक्सो के 20, कोयला एवं बालू तस्करी के 43, अवैध हथियार के 5, छिनतई के 5, पशु क्रूरता के 9, साइबर ठगी के 8, नक्सल से संबंधित 15, एससी/एसटी के 45 और दुष्कर्म के 18 मामलों का निष्पादन किया गया.

 

इसी तरह लूट एवं डकैती के 8, गांजा एवं अफीम से संबंधित 4, वाहन चोरी के 111, चोरी के 132, गृहभेदन के 81 और सड़क दुर्घटना के 156 मामलों का भी निष्पादन किया गया. साथ ही  अन्य घटनाओं से संबंधित 650 मामलों का भी निपटारा किया गया.

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामलों के त्वरित निष्पादन से न केवल लंबित मामलों की संख्या कम होगी, बल्कि पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाने में भी मदद मिलेगी. आने वाले दिनों में भी मामलों के त्वरित निष्पादन और पुलिस-पब्लिक समन्वय को और मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही