Search

 
 
 

बोकारो: पुलिस ने स्नैचर गैंग के एक सदस्य को किया गिरफ्तार, सरगना फरार

 
Bokaro: सिटी पुलिस ने बुधवार को राह चलती महिलाओं से छिनतई करने वाले स्नैचर गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार स्नैचर भर्रा निवासी सैयद सोहेब को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस ने आरोपी के साथ छिनतई में प्रयुक्त बाइक भी बरामद किया. बताया गया कि गैंग का सरगना टाइगर अंसारी फरार चल रहा है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए सिटी पुलिस की टीम लगातार छापेमारी करने में लगी हुई है. इसे भी पढ़ें-  बेरमो:">https://lagatar.in/bermo-22nd-conference-of-coal-india-st-sc-employees-association-emphasis-on-dalit-upliftment/">बेरमो:

कोल इंडिया ST/SC इम्पलाइज एसोसिएशन का 22वां सम्मेलन, दलित उत्थान पर जोर
बताया जाता है कि गैंग के सदस्यों ने बाइक पर सवार होकर शहरी क्षेत्र में आतंक मचा रखा था. राह चलती महिलाओं से छिनतई की घटनाओं को अंजाम दे रहा था. जैन मंदिर के पास छिनतई के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गैंग को चिह्नित कर आरोपी की गिरफ्तारी की गई. इस गिरफ्तारी से कई मामलों का खुलासा हुआ. बदमाशों ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया था. इसे भी पढ़ें- राहुल">https://lagatar.in/rahul-is-continuously-attacking-pm-modi-said-today-pm-will-have-to-listen-to-the-public-gst-will-have-to-be-withdrawn/">राहुल

लगातार कर रहे पीएम मोदी पर हमले, आज कहा, पीएम को जनता की बात सुननी होगी, जीएसटी वापस लेना होगा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही