Search

 
 
 

बोकारो : बालीडीह में लूटकांड के तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

 
Bokaro : बोकारो जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र एनएच-23 पर स्थित पेट्रोल पंप के निकट दो दिन पूर्व हथियार दिखाकर दिन दहाड़े लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. रविवार को ये जानकारी डीएसपी मुख्यालय आशीष महली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी. गिरफ्तार युवक विकास रवानी, साकेत कुमार सिंह तथा अजीत कुमार नामक युवक शामिल है. बताया कि हथियार से लैस अपराधियों ने दिनदहाड़े बाइक सवार विशाल कुमार सिंह को लूट का शिकार बनाया था. गोड़ाबाली निवासी युवक विशाल सिंह बाइक से पेट्रोल पंप पहुंचा था. पेट्रोल लेकर जैसे ही पंप से बाहर निकाला, हथियार बंद अपराधियों ने घेर लिया. उससे मारपीट कर 60 हजार रुपये व बाइक लूटकर फरार हो गया. इधर विशाल सिंह के घर पहुंचते ही अपराधी का फोन आया, उसे चास गरगा पुल के पास बुलाया गया. इसके बाद लूट का शिकार युवक परिजनों के साथ थाना पहुंचे. घटना की जानकारी दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर, चास इलाके में छापेमारी शुरू कर दी. छापेमारी के दौरान चास डीएसपी कॉलोनी के पास पुलिस टीम को देख भाग रहे आरोपी विकास रवानी सहित अन्य दो को पुलिस ने पकड़ लिया. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी विकास रवानी हिस्ट्रीशीटर है. चास व सिटी पुलिस के लिए वांछित रहा है. फिलहाल वह इंडस्ट्रियल एरिया के एक फैक्ट्री में काम भी करता है. पुलिस इन तमाम बिंदु पर जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : देवघर:">https://lagatar.in/deoghar-three-criminals-organized-criminal-gang-ashish-mishra-gang-arrested-weapons-recovered/">देवघर:

संगठित आपराधिक गिरोह आशीष मिश्रा गैंग के तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही