Search

 
 
 

बोकारो पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

 
Bokaro : बोकारो पुलिस कप्तान पूज्य प्रकाश के निर्देश पर सिटी डीएसपी के नेतृत्व में गठित टीम ने साइबर ठगी करनेवाले तीन बदमाशों को धर दबोचा है. सोमवार दोपहर प्रेस वार्ता में सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बोकारो शहर के सेक्टर 9 बी, आवास संख्या 678 में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा साइबर ठगी का कार्य किया जा रहा है. सूचना के आधार पर उक्त आवास में छापामारी कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. इनके पास से अवैध फर्जी सिम, जिससे लोगों से साइबर ठगी का कार्य किया करते थे. विभिन्न बैंकों के क्रेडिट कार्ड सहित मोबाइल फोन बरामद किया गया. ये लोगों को फर्जी कॉल कर ओटीपी तथा अन्य डाटा लेते थे और उनके बैंक खाता से राशि को निकाल लेते थे. गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चार मोबाइल सिम, एक बायोमैट्रिक फिंगर स्कैनर, सात फिनो पेमेंट बैंक खाता, कॉम्बो किट बंद लिफाफा सहित एक रेडमी मोबाइल बरामद किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों में सागर कुमार, रोहित कुमार दास, धनजी शर्मा शामिल थे. इस छापामारी दल में नगर पुलिस उपाधीक्षक आलोक रंजन, हरला थाना पुलिस निरीक्षक अनिल कच्छप, हरला थाना पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार राय, सुनील कुमार सिंह, अमरजीत कुमार, रवि कुमार, अजय प्रसाद आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : BREAKING:">https://lagatar.in/breaking-supreme-court-notice-to-ed-on-former-cm-hemant-sorens-petition/">BREAKING:

पूर्व CM हेमंत सोरेन की याचिका पर ED को सुप्रीम कोर्ट से नोटिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही