Search

 
 
 

बोकारो पुलिस ने फर्जी पुलिस अधिकारी को रंगे हाथों किया गिरफ्तार, जेल

 

शिकायतकर्ता को फंसाता था

Bokaro: चास पुलिस ने एक ऐसे अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी पुलिस अधिकारी बन कर पैसे की ठगी करता था. इस मामले पर पुलिस ने बताया कि यह ठग थाने में आने वाले शिकायतकर्ता को अपने चंगुल में फंसाता था. उसे अपने आप को पुलिस अधिकारी बताकर मामले को रफा-दफा करने और मैनेज करने की बात कह कर लोगों से रुपए की ठगी करता था. इसकी लगातार शिकायत मिल रही थी.

देखें वीडियो-

एक व्यक्ति से 30 हजार रुपए लिये थे

पुलिस ने कहा कि इसी दौरान ठग द्वारा एक व्यक्ति से 30 हजार रुपए लिये गये थे और 5 हजार रुपए की मांग की गई थी. इसे पैसे लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया. बताया जाता है कि आरोपी का नाम मोहम्मद असलम खान है. यह पूर्व में भी जेल जा चुका है. यह पहले चतरा, रांची, रघुनाथपुर और जामताड़ा जेल में भी रह चुका है. लगभग साढ़े तीन  साल जेल में रहने के बाद पिछले दो महीने से बाहर था. इसी इलाके में ठगी करने में लगा था.

आरोपी गया जिले का निवासी

बताया जाता है कि आरोपी मूल रूप से बिहार के गया जिले का निवासी है. वर्तमान में यह धनबाद के वासेपुर में रह रहा था. पूछताछ में पता चला कि आरोपी तीन शादियां कर चुका है. दो मुस्लिम महिला से और एक आदिवासी महिला से कर चुका है. आरोपी ने आदिवासी महिला को अपना नाम राज सोरेन बताया और आदिवासी बताकर शादी कर ली. आरोपी कई जगह ठगी के कारनामों को अंजाम दे चुका है.

[wpse_comments_template]

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही