Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो पुलिस ने लूट के आरोप में दो को किया गिरफ्तार, जेल

Advertisement
Advertisement

गोविंदपुर परियोजना कार्यालय की है घटना

Bermo: बोकारो थर्मल पुलिस ने लूट के आरोप में शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. लूट की घटना गोविंदपुर परियोजना के मुख्य कार्यालय में हुई थी. पुलिस अवर निरीक्षक रवि शर्मा ने बताया कि बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के पंच मंदिर के पास राजबाजार से जबिर अंसारी को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही माजीबार शेख को 24 परगना कोलकाता के राजा बाजार से गिरफ्तार किया गया है.

हजारों रुपये के विद्युत सामान लूटे थे

कहा कि दोनों अभियुक्तों ने 11 दिसंबर 2020 को गोविंदपुर परियोजना के मुख्य कार्यालय में हथियार के बल पर लूट की थी. इसमें करीब 45 हजार रुपये के विद्युत और यांत्रिक से संबंधित सामान लूटे गए थे. इस दौरान उन्होंने कार्यरत कर्मी कृष्णा प्रसाद से एंड्रॉयड मोबाइल भी लूट लिया था.

इस संबंध में बोकारो थर्मल कांड संख्या 157/20 के तहत मामला दर्ज किया गया था. इसी कांड में दोनों की गिरफ्तारी हुई है. पुलिस ने बताया कि लूटी गई मोबाइल भी उसके घर से बरामद कर लिया गया है. पूछताछ में दोनों ने उस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को कोविड जांच कराकर जेल भेज दिया.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही