Search

 
 
 

बोकारो: नो इंट्री में ट्रक रोकने पर पुलिस से मारपीट

 
Bokaro: सेक्टर 12 मोड़ के पास शनिवार दोपहर को ट्रक मालिक ने ट्रैफिक पुलिस की पिटाई कर दी. बताया जाता है कि नो एंट्री में ट्रक को घुसने से रोकने पर ट्रैफिक पुलिस संजय सिंह के साथ ट्रक मालिक ने सहयोगियों के साथ मिलकर मारपीट की. घटना की सूचना पर सिटी पुलिस की टीम पंहुची. इसके बाद आरोपी ट्रक ऑनर दून्दीवाग निवासी राजेश कुमार को गिरफ्तार कर थाने ले गई. जख्मी पुलिस की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. जबकि ट्रक मालिक के सहयोगियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है. इसे भी पढ़ें–  झारखंड">https://lagatar.in/home-department-has-approved-rs-25-lakh-for-the-maintenance-and-other-works-of-jharkhand-war-memorial/">झारखंड

वार मेमोरियल के रखरखाव और अन्य कार्यों के लिए गृह विभाग ने 25 लाख रूपया की दी स्वीकृति
सिटी पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर आरोपी नो एंट्री में प्रवेश कर रहा था. पुलिस उसे रोककर कागजात की जांच शुरू की. इसी बीच आरोपी पुलिस से उलझ गया. फिर अपने सहयोगियों को बुलाकर पुलिस के साथ मारपीट शुरू कर दी. इसमें पुलिस गंभीर रूप से जख्मी हो गए. पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष शुक्ला ने कहा कि जिला बल और ट्रैफिक पुलिस आम लोगों के सहयोग के लिए सड़क पर ड्यूटी करती है. आम लोगों को ड्यूटी करते वक्त उनका सहयोग करना चाहिए. इस प्रकार ड्यूटी के दौरान मारपीट की घटना निंदनीय है. मामले में शामिल अन्य लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई होनी चाहिए. इसे भी पढ़ें–  पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-did-shri-ganesh-for-employment-fair-distributed-appointment-letters-10-lakh-government-jobs-in-a-year/">पीएम

मोदी ने रोजगार मेले का श्री गणेश किया, नियुक्ति पत्र बांटे, एक साल में 10 लाख सरकारी नौकरियां, पहले चरण में 75,000 को मिली नौकरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही