Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : पुलिस ने अवैध कोयला लदे तीन ट्रक किये जब्त, वाहन चालकों को भेजा गया जेल

Bokaro : जिले में अवैध कोयला का कारोबार कम होने का नाम नहीं ले रहा है. इस पर रोक लगाने के लिए खनन विभाग लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में बरमसिया पुलिस ने तीन अवैध कोयला लदे ट्रक को जब्त किये हैं. साथ ही पुलिस ने तीनों ट्रक चालकों को भी गिरफ्तार किया है. पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक, जेल भेजे गये लोगों में शेख राजीव वर्दमान, बबलू लोहार मैथन और मिथुन कुमार हैं. सभी बिहार के नवादा जिले के निवासी हैं.

धनबाद से पश्चिम बंगाल भेजा जा रहा था कोयला

थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पुलिस ने तीनो गाड़ियों को रोकाकर चालकों से कोयले से संबंधित कागजातों की मांग की. लेकिन चालकों के पास कोई कागजात नहीं थे. पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. थाना प्रभारी ने बताया कि चालकों ने पूछताछ में बताया कि कोयला को धनबाद के निरसा से लोड किया गया था, जो पश्चिम बंगाल भेजा जा रहा था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही