Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, भतीजे ने दिया था घटना को अंजाम

Advertisement
Advertisement
Bokaro : पुलिस ने चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिजुलिया गांव में दोहरे हत्याकांड का खुलासा 30 जनवरी को कर दिया. चास डीएसपी पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि आरोपी भतीजा दिनेश कुमार का संपत्ति को लेकर अपने चाचा अरुण से विवाद चल रहा था. 4 जनवरी की रात आरोपी भतीजे ने सोते वक्त चाचा की हत्या कर दी. चाचा के साथ फटीक धीवर भी सो रहा था. उसने दिनेश को घटना को अंजाम देते देख लिया. फटीक ने आरोपी से कहा कि वह सारा राज पुलिस को बता देगा. साक्ष्य मिटाने के लिए आरोपी ने फटीक धीवर की भी हत्या कर दी. डीएसपी ने बताया कि घटना में किसी और आरोपी के शामिल होने का पता नहीं चला है. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=230890&action=edit">यह

भी पढ़ें : बोकारो : वेतन विसंगति को लेकर बीएसएल के जूनियर ऑफिसर में आक्रोश [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही