Search

बोकारो : जुमे की नमाज को लेकर पुलिस बल तैनात, 15 दंडाधिकारी कर रहे निगरानी

Bokaro :  रांची में 10 जून को हुई हिंसा के बाद जुमे की नमाज को लेकर बोकारो पुलिस हाई अलर्ट पर है. सुरक्षा के लिहाज से बोकारो के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात हैं. जिससे पूरा जिला पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है. जिले के सुलतान नगर, उकरिद समेत कई जगहों पर भारी संख्या में पुलिस बलों को तैनात किया गया है. एएसआई अभिजीत कुमार ने बताया कि जिले में शांति व्यवस्था को लेकर एहतियात बरती जा रही है. ताकि शांति व्यवस्था भंग नहीं हो. वहीं दूसरी तरफ नमाजियों ने नमाज अदा कर जिले और राज्य में अमन और शांति की अल्लाह से दुआ की. (पढ़े, बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-youth-descended-on-railway-track-in-protest-against-agniveer-scheme-police-removed/">बोकारो

: अग्निवीर योजना के विरोध में रेलवे ट्रैक पर उतरे युवा, पुलिस ने हटाया)

15 दंडाधिकारी कर रहे हैं विधि-व्यवस्था की निगरानी

जिले में विधि व्यवस्था की निगरानी 15 दंडाधिकारी (मजिस्ट्रेट) कर रहे हैं. मस्जिद और संवेदनशील क्षेत्र में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल तैनात हैं. ताकि किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके. विगत दिनों हुए सांप्रदायिक उपद्रवों को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी/पुलिस उपाधीक्षक/ पुलिस अंचल निरीक्षक/ थाना प्रभारियों के साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है.  बोकारो डीसी कुलदीप चौधरी ने संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिये हैं. इसे भी पढ़े : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-jharkhand-high-court-orders-home-secretary-to-appear-physically/">BREAKING

: झारखंड हाईकोर्ट ने होम सेक्रेटरी को सशरीर हाजिर होने का दिया आदेश

डीसी ने मजिस्ट्रेट और पुलिस को समन्वय स्थापित करने का दिया निर्देश

प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के साथ अलग-अलग पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. सभी दंडाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह अपने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करें. ताकि जिले की विधि व्यवस्था की निगरानी कर सके. किसी भी अप्रिय घटना होने पर आवश्यक कार्रवाई कर सकें. इसे भी पढ़े : फंस">https://lagatar.in/elon-musk-is-trapped-crypto-investor-sued-20-lakh-crore-accused-of-misusing-pyramid-scheme/">फंस

गये एलन मस्क! क्रिप्टो निवेशक ने किया 20 लाख करोड़ का मुकदमा, पिरामिड स्कीम का गलत इस्तेमाल करने का आरोप

प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के साथ इन पुलिस पदाधिकारियों को मिली निगरानी की जिम्मेदारी 

सादात अनवर (अपर समाहर्त्ता, बोकारो एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चास), अनिल कुमार सिंह (अपर नगर आयुक्त, चास नगर निगम, चास एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेरमो), दिलीप प्रताप सिंह शेखावत (अनुमंडल पदाधिकारी, चास एवं पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय), जेंस सुरीन (भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, चास एवं पुलिस उपाधीक्षक नगर), श्रवण कुमार (कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, बोकारो एवं पुलिस अंचल निरीक्षक गोमिया), पंकज कुमार (कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, बोकारो एवं पुलिस अंचल निरीक्षक बेरमो) सत्येंद्र नारायण पासवान (कार्यपालक दंडाधिकारी एवं पुलिस अंचल निरीक्षक, जरीडीह), मनीषा वत्स (कार्यपालक दंडाधिकारी, बोकारो एवं पुलिस अंचल निरीक्षक, मुफस्सिल, चास), छविवाला बारला (कार्यपालक दंडाधिकारी, तेनुघाट एवं थाना प्रभारी, बेरमो), फांसिस कुजूर (जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, बोकारो एवं थाना प्रभारी नावाडीह), सुदीप एक्का (कार्यपालक दंडाधिकारी, बोकारो एवं थाना प्रभारी चंद्रपुरा), सत्यबाला सिन्हा (कार्यपालक दण्डाधिकारी, बोकारो एवं थाना प्रभारी, जरीडीह), शक्ति कुमार ( जिला आपदा प्रबंधन पदा०, बोकारो एवं थाना प्रभारी चास), प्रकाश कुमार (जिला सहकारिता पदाधिकारी बोकारो एवं थाना प्रभारी, पिण्ड्राजोरा), कुमार कनिष्क (कार्यपालक दंडाधिकारी, बोकारो एवं थाना प्रभारी पेटरवार). [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//