Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : पुलिस जमादार का बेटा निकला वाहन चोर गिरोह का मास्टरमाइंड, गाड़ी के साथ चार अपराधी गिरफ्तार

Bokaro : पिंडराजोरा पुलिस ने वाहन चोर गिरोहा का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने वाहन के साथ चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी में अखिलेश यादव, प्रसंजीत उर्फ सिपाही, राजीव कुमार और बीटू कुमार शामिल हैं. गिरोह का मास्टर माइंड प्रसंजीत उर्फ सिपाही झारखंड पुलिस के जमादार का बेटा है. थाना प्रभारी अंकित कुमार पांडेय ने बताया कि वाहन चोर गिरोह अन्य प्रदेशों में भी चोरी की घटना को अंजाम देते थे. (पढ़ें, CJI">https://lagatar.in/cji-ramana-said-electronic-social-media-misrepresents-the-image-of-the-judiciary-by-distorting-the-orders-of-the-courts/">CJI

रमना ने कहा, इलेक्ट्रॉनिक-सोशल मीडिया अदालतों के आदेशों को तोड़-मरोड़कर न्यायपालिका की छवि गलत तरीके से पेश करता है)

छापेमारी कर पुलिस ने धनबाद से बरामद किया वाहन

थाना प्रभारी अंकित कुमार पांडेय ने बताया कि बोकारो के सेक्टर 6 से एक और सेक्टर 12 से एक ट्रैक्टर चोरी हुई थी. वहीं 17 जुलाई को काशी झरियां आमतल से एक गाड़ी (JH 10X-2615) चोरी हुई थी. पुलिस ने छापेमारी कर धनबाद के बारबड़ा से वाहन को बरामद किया. थाना प्रभारी ने बताया कि गिरोह के लोग गाड़ियों को चुराते थे और गैस कटर से काटकर उसे बेच देते थे. चोरों ने कई मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-task-force-will-conduct-intensive-raids-at-night-against-illegal-mining/">साहिबगंज

: अवैध खनन के खिलाफ टास्क फोर्स रात में करेगी सघन छापेमारी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही