Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : पुलिस अधिकारी रोकें संगठित अपराध - डीजीपी

Advertisement
Advertisement

डीजीपी ने बोकारो व धनबाद के पुलिस अधिकारियों के साथ की पांच घंटे बैठक

Bokaro : कोयलांचल में बढ़ते आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने व अपराधियों की गिफ्तारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस महानिरीक्षक अजय कुमार सिंह बोकारो व धनबाद के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की. बोकारो निवास में 24 सितंबर को हुई इस बैठक में कोयला क्षेत्र के दोनों जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल थे. डीजीपी अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में दोपहर 1 बजे से शुरू हुई यह समीक्षा बैठक शाम के 5 बजे तक चली. बैठक के बाद डीजीपी ने बताया कि दोनों जिलों में हर तरह के आपराधिक घटनाओं की समीक्षा की गई. नक्सलियों द्वारा इन दोनों जिलों में की गई पोस्टरबाजी पर डीजीपी ने कहा कि इस मामले में पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली गई है. झारखंड में नक्सलवाद का लगभग सफाया हो चुका है. उन्होंने कहा कि जिलों में संगठित अपराध न हो, पुलिस अधिकारियों को इस पर विशेष नज़र रखने का निर्देश दिया गया है. अधिकारियों को पुराने मामलों के जल्द निपटारा के निर्देश दिए गए हैं. पुलिस विभाग हर विभागों के अधिकारियों से हर मामलों में रिपोर्ट ले रहा है, ताकि उन पर आगे काम हो सके. उन्होंने कहा कि अभी बोकारो और धनबाद की विशेष बैठक थी. जिसमें इन दोनों जिलों पर ही चर्चा हुई है. बैठक में कई एडीजी, कोयला क्षेत्र के डीआईजी, बोकारो व धनबाद के एसपी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-setting-mechanic-dies-after-balcony-of-house-collapses-during-construction/">यह

भी पढ़ें: बोकारो : निर्माण के दौरान घर का छज्जा गिरने से सेंटरिंग मिस्त्री की मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही