Search

 
 
 

बोकारो : अपराधियों से सांठगांठ रखने वाले पुलिस अधिकारियों की अब खैर नहीं- एसपी

 
Bokaro : बोकारो के नव पदस्थापित एसपी मनोज स्वर्गीयारी ने कहा कि अपराधियों के साथ सांठगांठ रखने वाले पुलिस पदाधिकारियों की अब खैर नहीं रहेगी. वैसे पुलिस अधिकारियों की पहचान कर उन पर नकेल कसी जाएगी. अपने कार्यालय के सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में पुलिस कप्तान ने कहा कि स्वतंत्र व निष्पक्ष विधानसभा चुनाव संपन्न कराना उनकी पहली प्राथमिकता है. चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह तैयार है. अवैध हथियार व शराब की तस्करी, मोटी रकम लाने-ले जाने व नक्सल गतिविधियों को पुलिस महकमा पूरी तरह सतर्क है. विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. उन्होंने कहा कि एक दिन पहले ही उन्होंने बोकारो जिले का चार्ज लिया है. अभी वह पूरे जिले का जायजा ले रहे हैं. आने वाले दिनों में पुलिस जिले में सक्रिय लोहा-कोयला माफियाओं के कॉकस को तोड़ने का काम करेगी. यह भी पढ़ें : हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-courts-instructions-keep-the-identity-of-those-complaining-about-noise-pollution-secret/">हाईकोर्ट

का निर्देश-ध्वनि प्रदूषण की शिकायत करने वालों की पहचान गुप्त रखें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही