Search

 
 
 

बोकारो : दामोदर नदी में किसी के डूबने की सूचना पर पहुंची पुलिस

 

डिगवाडीह का बताया गया है डूबनेवाला लड़का, नहीं मिली स्पष्ट जानकारी

Bokaro :  जिले के अमलाबाद ओपी इलाके के दामोदर नदी सीतानाला घाट पर मंगलवार 22 अगस्त को नहाने आए एक व्यक्ति के डूबने की सूचना पर अमलाबाद ओपी पुलिस पहुंची. पुलिस को खबर मिली थी कि नदी में डूबने वाला व्यक्ति धनबाद जिला अंतर्गत सुदामडीह के आसपास का रहने वाला है. घाट पर धनबाद जिले की सुदामडीह पुलिस के साथ अमलाबाद पुलिस नदी के अगल बगल घाट पर खोजने में जुटी रही.  परंतु डूबे हुए व्यक्ति की जानकारी नहीं मिल सकी. पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों से पूछताछ की. बताया जा रहा है कि तीन लड़के घाट पर स्नान कर रहे थे, जिसमे एक लड़का डूब गया है. डूबने वाला व्यक्ति डिगवाडीह का रहने वाला है. उसके साथी फरार हो गए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही