Search

 
 
 

बोकारो : बीडीओ-सीओ से समन्वय बनाए पुलिस, सूचना तंत्र को करें सक्रिय

 

डीसी व एसपी ने अधिकारियों के साथ बैठक में दिए निर्देश 

Bokaro : बोकारो डीसी विजया जाधव व एसपी पूज्य प्रकाश ने विधि–व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में जिले के सभी वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की. डीसी विधि व्यवस्था को लेकर संबंधित पदाधिकारियों से जानकारी ली. उन्हें अपनी सक्रियता बढ़ाने का निर्देश दिया. सिविल व पुलिस प्रशासन को बेहतर समन्वय के साथ काम करने को कहा. क्षेत्र में अपने– अपने सूचना तंत्र को सक्रिय करने की सलाह दी. आम लोगों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने और सभी थानों में प्रत्येक माह के दूसरे व चौथे मंगलवार को थाना दिवस जरूर आयोजित करने को कहा. थाना दिवस कार्यक्रम में क्षेत्र के अंचलाधिकारी भी शामिल रहेंगे. वहीं, सभी बीडीओ व सीओ को भी जनता दरबार आयोजित कर लोगों की शिकायतों का निपटारा करने का निर्देश दिया. डीसी ने एसडीओ व सीओ को अपने–अपने न्यायालय में लंबित मामलों की सुनवाई करने का निर्देश दिया. कहा कि प्रत्येक सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को न्यायालय में बैठकर मामलों का निष्पादन कर उसकी रिपोर्ट  जिला को समर्पित करें. एसपी पूज्य प्रकाश ने भी विधि व्यवस्था संधारण को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा–निर्देश दिए. कहा कि टीम भावना के साथ काम करें. बैठक में डीडीसी संदीप कुमार, डीपीएलआर मेनका, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, चास एसडीओ ओमप्रकाश गुप्ता, सिटी डीएसपी, ट्रैफिक डीएसपी, सभी बीडीओ, सीओ व जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

5 तक मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्रों का प्रस्ताव भेजें बीडीओ

इस बीच एक अन्य समाचार के अनुसार, डीसी ने आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक की. उन्होंने पीडीएस दुकानों के बाहर दुकान खुलने व राशन वितरण से संबंधित सूचना पट्ट अनिवार्य रूप से लगाने का निर्देश दिया. जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि कसमार, नावाडीह, बेरमो व चंद्रपुरा प्रखंड में मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र नहीं हैं. इस पर डीसी ने चारो बीडीओ को 5 जुलाई तक आपूर्ति कार्यालय को स्थान चिन्हित कर प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-officials-of-sahu-samaj-met-union-minister-annapurna-devi/">गिरिडीह

: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी से मिले साहू समाज के पदाधिकारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही