Search

 
 
 

बोकारो : थाना प्रभारी पर कार छोड़ने के एवज में 60 हजार रुपये घूस मांगने का आरोप,एसपी ने दिये जांच के आदेश

 
Bokaro : सेक्टर तीन निवासी चंदन कुमार ने सिटी थाना प्रभारी धनंजय कुमार पर कार छोड़ने के एवज में 60 हजार रुपए घूस मांगने का आरोप लगाया है. एसपी चंदन झा को दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि सब इंस्पेक्टर धनंजय कुमार ने सड़क दुर्घटना का झूठा मामला बनाकर सड़क किनारे खड़ी उनके इनोभा कार (संख्या जेएच09एआर0081) को थाने ले गए.थाने में उनके साथ गाली गलौज की गयी. फिर कार छोड़ने के लिए 60 हजार रुपया घूस की मांग की गयी.कहा गया कि बातचीत के बाद 20 हजार रुपए लेकर कार छोड़ी गयी. जबकि उनकी कार से कोई दुर्घटना नहीं हुई है. सेक्टर दो में जिस स्थान पर सड़क किनारे उनकी कार खड़ी थी, उससे काफी दूर थाना प्रभारी खुद से अनियंत्रित  होकर स्कूटी से गिरे थे. जिसमें उनका हाथ टूटा और उनके साथ बैठे व्यक्ति को भी चोट आई.सड़क से उठने के बाद अचानक गाली गलौज करते हुए कार के पास पहुंचे. इसे भी पढ़ें-AJSU">https://lagatar.in/ajsu-supremo-sudesh-mahto-four-including-lambodar-got-bail-know-the-matter/">AJSU

सुप्रीमो सुदेश महतो, लंबोदर समेत चार को मिली जमानत, जानें मामला
थाना प्रभारी  ने पूछा कि कार किसकी है. जब कार मालिक सामने आए तो गाली गलौज करते हुए कार थाने ले आए. सड़क किनारे खड़ी कार व थाना प्रभारी के दुर्घटना से संबंधित वीडियो भी दिया गया है. कार मालिक ने दावा किया है कि वीडियो में सारा मामला स्पष्ट हो जाएगा. बताते चले कि यह मामला प्रकाश में आने से एक दिन पूर्व सब इंस्पेक्टर धनंजय कुमार के साथ दुर्घटनाग्रस्त हुए संजय प्रसाद सिंह की  शिकायत पर उक्त कार के मालिक व चालक के खिलाफ सड़क दुर्घटना की प्राथमिकी दर्ज की गयी है.मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी में टाउन डीएसपी  कुलदीप कुमार से पूरे मामले पर जांच रिपोर्ट मांगी है. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही