Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो: पुलिस टीम पर हमला, पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त, 4 जवान जख्मी

Bokaro: पिंड्राजोरा पुलिस दल पर शनिवार को कुछ लोगों ने हमला कर दिया. हमले में चार पुलिसकर्मी जख्मी हो गये. हमलावरों ने पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सभी को इलाज के लिए बोकारो सदर अस्पताल भेजा गया है. बता दें कि आज दोपहर पिंड्राजोरा स्थित लक्ष्मण होटल के पास कुछ लोगों के बीच मारपीट हो रही थी. घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और बीच-बचाव में जुट गई. इसी दौरान झगड़े से संबंधित आक्रोशित लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. इसमें जवान कृष्ण गोप, लालू गोप, मनोहर गोप और विष्णु गोप  घायल हो गए. खबर लिखे जाने तक पुलिस इस मामले में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं कर पाई थी. मामले से जुड़े चार लोगों को हिरासत में लिया गया है. घटना के संबंध में पिंड्राजोरा थानाध्यक्ष अंकित कुमार पांडे ने बताया कि घटना जरूर घटी है, लेकिन अभी इसकी पूरी जानकारी प्राप्त नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि प्राथमिकी दर्ज की जा सकती है. इसे भी पढ़ें– जाति">https://lagatar.in/rss-chief-mohan-bhagwats-big-statement-on-caste-system-should-end-no-longer-needed/">जाति

प्रथा पर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, खत्म होना चाहिए, अब जरुरत नहीं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही