Search

 
 
 

बोकारो : सेक्टर 12 फायरिंग मामले में पुलिस की परेशानी बढ़ी

 
Bokaro : सेक्टर 12 फायरिंग मामले में स्थानीय पुलिस कंप्लेनेंट और गवाह के चक्कर में उलझ गई है. मालूम हो कि शुक्रवार शाम को फायरिंग कर दहशत पैदा करने की घटना के बाद सेक्टर 12 के निवासी मनीष कुमार की मौखिक सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. मौके से एक खोखा भी बरामद बरामद किया गया. इसके बाद मौखिक सूचना के आधार पर आरोपी तारकेश्वर को पुलिस देररात हिरासत में लेकर थाना ले आई. आरोपित से इस मामले में कड़ी पूछताछ की गई. दूसरी ओर पुलिस ने मौखिक सूचना देने वाले युवक से लिखित शिकायत की मांग की लेकिन उसने शिकायत करने से साफ इनकार कर दिया. ऐसी स्थिति में पुलिस फायरिंग प्रकरण में उलझन गई है. विधि विशेषज्ञ की मानें तो ऐसी परिस्थिति में पुलिस केस तभी कर सकती है. जब घटना घटित हुई हो. यदि शिकायतकर्ता सामने ना आए तो कानूनी प्रावधान है कि पुलिस अपने स्तर से आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे कोर्ट के समक्ष विचारण के लिए प्रस्तुत कर सकती है. इस मामले में बोकारो सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार ने कहा कि मामले में संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया गया है. पूछताछ जारी है, तथ्यों का अवलोकन किया जा रहा है. उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=685941&action=edit">यह

भी पढ़ें: पेटरवार : बच्चे को ड्रॉप पिलाकर पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही