Search

 
 
 

बोकारो पुलिस को किसी बड़े हादसे का इंतजार !

 
एक जैक पर मेन रोड़ में ट्रक खड़ा कर भाग गया है चालक
Bokaro : शहर के सेक्टर-12 मोड़ से चास जाने वाली मुख्य सड़क पर बकरी बाजार पेट्रोल पंप के पास किसी भी क्षण बड़ा हादसा हो सकता है. बताया जाता है कि इस पेट्रोल पंप के ठीक विपरीत दिशा में बन रही फोर लेन सड़क पर छह चक्के वाला एक ट्रक मात्र एक जैक पर खड़ा है. इस ट्रक के आगे के दोनों टायर को खोलकर उसका चालक फरार हो गया है. ऐसे में यह ट्रक बड़े हादसे का कारण बन सकती है. आश्चर्य तो यह है कि इतनी बड़ी लापरवाही पर यातायात पुलिस या थाना के गश्ती दल की नजर नहीं जा रही है. मात्र चार इंच में जैक के सहारे बरसात में ट्रक को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया गया है. ऐसे में तेज वर्षा से अगर जैक के नीचे की मिट्टी बह गई तो ट्रक का मुख्य मार्ग पर पलटना तय है. मालूम हो कि इस सड़क से हर वक़्त काफी रफ्तार में लोगों का आना-जाना होता है. यह ट्रक पश्चिम बंगाल की है, जो काफी पुरानी भी है. आस-पास कोई उसके मालिक की जानकारी देने वाला नहीं है, जबकि टायर को खोलने वाला उसका चालक भी फरार है. ऐसे में अगर ट्रक को सड़क से नहीं हटाया गया, तो आंधी और बारिश में हादसे का बड़ा कारण बन सकता है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=733403&action=edit">यह

भी पढ़ें: बेरमो : एक प्राचार्या, एक किरानी - नाम है डिग्री कॉलेज गोमिया [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही