Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : राजनीति में नेता हो गये हैं दलाल : पप्पू यादव

Bokaro : पूर्व सांसद और जन अधिकार पार्टी के संस्थापक पप्पू यादव ने बोकारो में विवादित बयान देते हुए कहा कि राजनीति में सभी लोग दलाल हो गए हैं. जिनके संरक्षण में राम रहीम और आसाराम जैसे लोग अच्छे हो गए हैं. पप्पू यादव ने योग गुरु रामदेव को भी निशाने पर लेते हुए उन्हें भ्रष्ट और चरित्रहीन तक करार दिया. पप्पू यादव बोकारो में आनंद मार्ग के धर्म सम्मेलन में भाग लेने के बाद सर्किट हुस में मीडिया से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि सुधारवादी लोग समाज को सुधार नहीं पाए, क्योंकि वह लोग संत बन गए. कोई इस कीचड़ में घुसकर इसकी सफाई नहीं करना चाहता है. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मजदूर, मध्यमवर्गीय लोग, गरीब, पिछड़े और महिलाओं की इच्छाशक्ति, निष्ठा और भागीदारी पर शक नहीं किया जा सकता है. लेकिन राजनीति में हम सभी लोग दलाल हो चुके हैं.

              1932 पर सरकार को सलाह

पप्पू यादव ने 1932 खतियान धारित स्थानीय नीति पर मुख्यमंत्री को सलाह देते हुए आदिवासियों, स्थानीय लोगों की भागीदारी तय करने की बात कही. कहा कि मूलवासियों, आदिवासियों को बेशक पहले राज्य में जगह दी जानी चाहिए. लेकिन बिहारियो समेत अन्य राज्यों के लोगों को जो गालियां दी जा रही है, उससे हम सहमत नहीं हैं. उन्होंने कहा कि नियोजन नीति बनाई जाये. हम उसके पक्षधर हैं. लेकिन जो बिहार समेत अन्य राज्यों के लोग 1932 के पूर्व से रह रहे हैं, उनके बारे में भी सरकार को ख्याल रखना चाहिए. [caption id="attachment_515613" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/PAPPU-YADAV-2-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते पप्पू यादव[/caption]

       नेताओं के रिश्तेदार ही शराब के कारोबारी

बिहार में शराब नीति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने यह कानून सबके लिए लाया था. लेकिन पीने वाले जेल जाते हैं और बेचने वाले बाहर घूमते हैं. कहा कि सरकार जवाबदेही तय करे कि इसके लिए उन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो, जो इस प्रतिबंधित शराब के बिक्री के लिए जिम्मेदार है. उन्होंने कहा कि समाधान के लिए सरकार को सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकार मे शामिल या बाहर बैठे नेताओ और उनके रिश्तेदार ही शराब व्यवसायी है. जिनके पास पुलिस नही जाती है. यह">https://lagatar.in/bokaro-seven-people-injured-in-three-separate-bike-accidents/">यह

भी पढ़े : बोकारो : अलग-अलग तीन बाइक हादसों में सात लोग जख्मी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही