Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : वज्रगृह पर ससमय पहुंचने लगे मतदानकर्मी

Advertisement
Advertisement
Bokaro :  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के तीसरे चरण का मतदान अपराह्न तीन बजे समाप्त होने के बाद शाम पांच बजे से ही मतदान कर्मियों का दल बोकारो स्टील सिटी सेक्टर 11 डी. स्थित बोकारो इस्पात विद्यालय परिसर में बने रीसिविंग सेंटर सह वज्रगृह पहुंचने लगे थे. रीसिविंग सेंटर पर नावाडीह एवं चंद्रपुरा प्रखंड की मतपेटियों एवं मतदान से संबंधित विभिन्न प्रपत्रों को संग्रह करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी की गयी है. स्वयं जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी एवं उप विकास आयुक्त कीर्तीश्री जी. मानीटरिंग कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-municipal-corporation-is-running-a-special-drive-in-the-city-but-still-the-drain-is-blocked-in-many-areas/">रांची

नगर निगम शहर में चला रहा विशेष सफाई अभियान, पर अब भी कई इलाकों में नाली जाम
रीसिविंग सेंटर पर दोनों प्रखंडों के लिए  08 – 08 काउंटर बनाये गये हैं.मतदान कर्मी सेक्टर 11 डी. स्थित बोकारो इस्पात विद्यालय परिसर में जरूरी प्रपत्रों को भरकर अपने – अपने काउंटर में कतारबद्ध होकर मतपेटी व मतदान से संबंधित प्रपत्र जमा कर रहे हैं.उल्लेखनीय है कि आगामी 31 मई को नावाडीह एवं चंद्रपुरा प्रखंड में हुए मतदान की मतगणना होगी. मतगणना के लिए 16 – 16 टेबल लगाएं जाएंगे.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही