Search

 
 
 

बोकारो : बीएसएल में रोटेशन पॉलिसी से हो कर्मियों की पोस्टिंग : शम्भु कुमार

 
Bokaro : शुक्रवार को सेल एससी एसटी इम्प्लाइज फेडरेशन, बोकारो यूनिट ने अध्यक्ष शम्भु कुमार के नेतृत्व में बोकारो स्टील प्लांट के अधिशासी निदेशक (ईडी) के साथ बीएसएल प्लांट के अंदर और बाहर कर्मचारियो की पोस्टिंग को लेकर वार्ता किया. शम्भु कुमार ने बताया कि बीएसएल प्लांट को कार्य के अनुसार आयरन ज़ोन, स्टील ज़ोन और मिल ज़ोन में बांटा गया है. जिसमे आयरन ज़ोन को हॉट ज़ोन भी कहा जाता है. कोक ओवन और ब्लास्ट फार्नेस जैसे विभाग हॉट ज़ोन के अंतर्गत आते हैं और इन विभागो में एससी एसटी कर्मियों की पोस्टिंग अन्य कर्मियों के अनुपात में ज्यादा है. जबकि वहीं मिल ज़ोन में इन कर्मियों की पोस्टिंग कम है. प्लांट के बाहर नॉन वर्क्स कहें जाने वाले नगर सेवा, मानव संसाधन विकास, बीजीएच में तो इन कर्मियों की पोस्टिंग का अनुपात अन्य कर्मियों के वनिस्पद और भी कम है. शम्भु कुमार ने कहा कि बीएसएल में एससी एसटी कर्मियों की तादाद एक तिहाई है और उनकी पोस्टिंग भी आयरन ज़ोन, स्टील ज़ोन, मिल ज़ोन व नॉन वर्क्स में इसी अनुपात में होनी चाहिए. ईडी (वर्क्स) ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए फेडरेशन के मांगो पर विचार करने का आश्वासन दिया है. इस अवसर पर करतार सामंत, शिवबहादुर राम, राकेश कुमार, राजेश कुमार, दिलीप कुमार, दुर्गा मुर्मू व अन्य उपस्थित रहें. यह">https://lagatar.in/bokaro-bokaro-steel-workers-union-demonstrated-on-adm-building/">यह

भी पढ़ें : बोकारो: बोकारो इस्पात कामगार यूनियन ने एडीएम बिल्डिंग पर किया प्रदर्शन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही